मनोज तिवारी की पहली पत्नी को डेट कर रहा यह पंजाबी सिंगर
मनोज तिवारी की पहली पत्नी को डेट कर रहा यह पंजाबी सिंगर
Share:

पंजाबी सिंगर एकम बावा को आज कौन नहीं जानता। उन्होंने अपने गानों से सभी का दिल जीता है। हालाँकि अब खबरें हैं कि वह भोजपुरी सुपरस्टार और सांसद मनोज तिवारी की पहली पत्नी को डेट कर रहे हैं। जी दरअसल मनोज तिवारी की पहली शादी रानी तिवारी से हुई थी और बाद में दोनों अलग हो गए। अब खबरें हैं कि रानी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही हैं। आप देख सकते हैं इस बारे में खुद एकम ने बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है और अपने प्यार का खुलेआम इजहार किया है।

जी दरअसल इस फोटो में एकम रानी के साथ दिख रहे हैं और वह सेल्फी ले रहे हैं। इस दौरान रानी उनके पीछे खड़ी हैं। आप देख सकते हैं एकम बावा ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘(दिल की फीलिंग) जरूर पड़ना इक वार, हर पल मोहब्बत करने का वादा है आपसे, हर पल साथ निभाने का वादा है आपसे, कभी ये मत समझना हम आपको भूल जाएंगे, जिंदगी भर साथ चलने का वादा है आपसे। आई लव यू मेरी जान। मेरे दिल की धड़कन।‘

जानिए कौन हैं रानी- जी दरअसल रानी को प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम उन्होंने शादी के बाद बदल लिया था। साल 1999 में उनकी शादी मनोज तिवारी से हुई थी, वहीं साल 2012 में उन्होंने उनसे अलग होना जरुरी समझा। मनोज और रानी की एक बेटी हैं और रानी इस समय अपनी बेटी के साथ मुंबई में रहती हैं। वह जाने-माने निर्माता और क्रिकेटर अरुण पांडे की बहन हैं। आपको बता दें कि अरुण वही हैं जिन्होंने फिल्म 'एमएस धोनी प्रोड्यूस' की थी। वहीं मनोज तिवारी के बारे में बात करें तो उन्होंने भोजपुरी गायिका सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी।

'दुःख बांटने पर लोग मजाक उड़ाते हैं', सिद्धार्थ को खोने के बाद बोलीं शहनाज गिल

काम पर लौटी शहनाज गिल, सामने आया वीडियो

पंजाब से लेकर साउथ तक में धमाल मचा चुकीं हैं समीक्षा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -