बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन औंधे मुँह गिरी एक विलेन रिटर्न्स
बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन औंधे मुँह गिरी एक विलेन रिटर्न्स
Share:

जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया की मूवी एक विलेन रिटर्न्स शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। इस मूवी को रिव्यू कुछ खास नहीं मिले हैं लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड तक अपनी पकड़ बनाए रखने में सफल साबित हुई थी। एक विलेन रिटर्न्स ने रविवार तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक कारोबार किया था मगर सोमवार को ये कलेक्शन एकदम गिर गया है। फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है। जिसे  देखकर लग रहा है कि फिल्म ज्यादा समय तक बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाएगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करके एक विलेन रिटर्न्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की सूचना दी है। चार दिन में मूवी ने 26.56 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

चौथे दिन किया इतना बिजनेस: तरण आदर्श ने एक विलेन रिटर्न्स के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की सूचना जारी कर दी है। मूवी ने चौथे दिन 3.02 करोड़ का बिजनेस भी कर लिया है। मूवी ने पहले दिन 7.05 करोड़, दूसरे दिन 7.47 करोड़, तीसरे दिन 9.02 करोड़ का बिजनेस किया था। इसके उपरांत टोटल कलेक्शन 26.05 करोड़ हो चुका है। एक विलेन रिटर्न्स के बारें में बात की जाए तो  इस फिल्म में चारो सेलेब्स नेगेटिव किरदार में दिखाई दिए। अर्जुन कपूर को नेगेटिव किरदार में बहुत पसंद किया जा रहा है। उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ की गई है। मूवी का डायरेक्शन मोहित सुरी ने किया है।

सस्पेंस और क्राइम से भरा हुआ है 'चुहिया' फिल्म का टीज़र

शमशेरा को पछाड़ आगे निकली विक्रांत रोणा, जानिए तीसरे दिन का कारोबार

जानिए कैसा रहा जॉन और अर्जुन की फिल्म का दूसरे दिन हाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -