ELKDTAL teaser: प्यार के रास्ते में स्यापा की कहानी
Share:

प्यार शब्द सुनते ही जेहन में खूबसूरत अहसास उमड़ने लगता है। एक लड़का—एक लड़की दोनों के बीच में असीम प्यार, खुशी, शादी और हैप्पी एंडिंग। ऐसा ही कुछ होता है प्यार। लेकिन प्यार के रास्ते में बहुत बाधाएं भी आती हैं। इन्हीं स्यापों को लेकर अनिल कपूर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टीजर लांच ​किया गया है। इस फिल्म में अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम कपूर एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में भी यह दोनों बाप—बेटी बने हैं। 

गुरुवार को इस ​फिल्म का टीजर आउट हुआ। टीजर की शुरुआत अनिल कपूर की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' के गाने 'एक लड़की को देखा  तो ऐसा लगा' से होती है। इस गाने के दृश्य आपको  सच्चे  और सिंपल प्यार की याद में डुबा देंगे। इसके बाद टीचर में 2018 के प्यार की कहानी शुरू होती है। इस दौरान सोनम यह कहते सुनाई देती हैं 'ट्रू लव के रास्ते में कोई न कोई स्यापा होता ही है'। इसके बाद टीजर में राजकुमार राव, शादी की तैयारियां और अनिल कपूर और सोनम कपूर के रिश्ते की झलक देखने को मिलती है। टीजर से यह अंदाज तो लग गया है कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी और उस प्रेम कहानी के पूरा होने में आने वाले स्यापों पर आधारित है। इस फिल्म का पहला पोस्टर भी रिलीज हो चुका है, ​जिसमें सोनम कपूर एक  निश्छल हंसी हंसते हुए दिख रही हैं। 

बता दें कि यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज  हो रही है। इसका निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा की ​बहन शैली धार कर रही हैं। फिल्म के निर्माता राजकुमार ​हीरानी और विधु विनोद चोपड़ा हैं। फिल्म में अनिल कपूर,  सोनम कपूर, राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।  

'ऑस्कर' में चमकेगा बॉलीवुड, मिला इन स्टार्स को न्यौता

ये क्या.. डेढ़ महीने में ही प्रेग्नेंट हुई सोनम !

अपनी सास के बारे में बात करने से क्यों कतराती हैं सोनम कपूर? बताई ये वजह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -