ईद से पहले हाथों पर सजा लें यह सबसे आकर्षक डिजाइन वाली मेहंदी
ईद से पहले हाथों पर सजा लें यह सबसे आकर्षक डिजाइन वाली मेहंदी
Share:

रमजान का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और इस महीने के आखिरी दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। आप सभी को बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोग इस पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाते है। जी हाँ और इस मौके पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और एक दूसरे को ईद की बधाई दी जाती हैं। इस दिन बहुत सी महिलाएं मेहंदी लगाना भी पसंद करती हैं। इस बार ईद का पर्व 3 मई को मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप भी मेहँदी लगाने के बारे में सोच रहीं हैं तो हम आपको बताते हैं आप कौन से डिजाइन की मेहँदी लगवा सकती हैं।

अरेबिक डिजाइन की मेहंदी - ईद के मौके पर अधिकतर महिलाओं को अरेबिक डिजाइन की मेहंदी लगवाना पसंद होता है। जी हाँ और इसे लगाना बहुत ही आसान है। आप अपने काम से समय निकालकर इस मेहंदी को आसानी से लगा सकती हैं।

मून मेहंदी डिजाइन - आप चांद-सितारों वाला मेहंदी का डिजाइन भी लगा सकती हैं। जी हाँ और ईद के मौके के लिए यह एकदम परफेक्ट है। ये डिजाइन सबका ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा और इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। 

गोल मेहंदी डिजाइन - इन दिनों ये डिजाइन काफी ट्रेंड में है। जी हाँ और ईद जैसे खास मौके पर आप इस डिजाइन को लगा सकती हैं। ये आपके हाथों पर बहुत ही खूबसूरत लगेगी और इसे आप आसानी से खुद भी लगा सकते हैं। इसको लगाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

बारीक डिजाइन वाली मेहंदी - बारीक डिजाइन वाली मेहंदी को लगाने में काफी अधिक समय लगता है, लेकिन ये बहुत ही सुंदर लुक देती है। ये मेहंदी की डिजाइन आपके लुक को सबसे अलग दिखाने में मदद करेगी।


मोटिफ्स वाली मेहंदी की डिजाइन - ईद जैसे मौके पर आप ये खूबसूरत मेहंदी लगाकर आप अलग दिख सकती है। जी दरअसल ये फूलों के डिजाइन वाली मेहंदी आपके हाथ पर बहुत अच्छी लगेगी और इससे आपका हाथ भरा हुआ नजर आएगा।

बनने जा रहीं हैं दुल्हन तो त्वचा का इस तरह रखें खास ख्याल

चेहरे से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद है काजू, जानिए कैसे

चेहरे पर है लालिमा तो अपनाए ये घरेलू नुस्खे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -