कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जानिए यहाँ सही तारीख
कब है ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जानिए यहाँ सही तारीख
Share:

इस्लाम धर्म के लोग पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद के रूप में मनाते हैं। आप सभी को बता दें कि इस्लामिक कैलेंडर को माने तो यह पर्व तीसरे महीने रबी-उल-अव्वल के 12वें दिन मनाते है। वहीं इसकी सही तारीख को लेकर इस समय लोगों को कुछ समझ नहीं आ रहा है और उनके बीच कन्फ्यूजन देखने के लिए मिल रही है। तो हम आपको बता दें कि ईद-ए-मिलाद इस बार 29 अक्टूबर की शाम से लेकर 30 अक्टूबर की शाम तक रहने वाला है, वहीं भारत में इस पर्व को 30 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा।

इस्लामी चंद्र कैलेंडर को माने तो भारत में 19 अक्टूबर से रबी-उल-अव्वल का महीना शुरू हो चुका है। जी दरअसल भारत के साथ ही साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी 30 अक्टूबर को ईद मिलाद उन नबी की दावत की जाएगी। पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में इस दिन समुदाय के लोग जुलूस निकालते हैं, लेकिन इस साल ऐसा शायद नहीं हो पाएगा।

पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म- पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब के रेगिस्तान के शहर मक्का में 571 ईस्वी में 12 तारीख को हुआ था। कहते हैं उनके जन्म से पहले ही उनके पिता का निधन हो गया था। वहीं जिस समय वह 6 साल के हुए उस समय उनकी मां की मौत हो गई। अपनी मां के निधन के बाद पैगंबर मोहम्मद अपने चाचा अबू तालिब और दादा अबू मुतालिब के साथ रहने लगे। कहते हैं पैगंबर मोहम्मद मूर्ति पूजा या किसी भी चित्र की पूजा के खिलाफ थे। इसी के कारण आज भी उनकी कहीं भी तस्वीर या मूर्ति नहीं मिलती है।

IPL 2020: मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार के बाद बोले कोहली- 'यह दिन ही ऐसा था'

हरियाणवी सिंगर सुमित गोस्वामी को मिली जान से मरने की धमकी, घर के बाहर फायरिंग

चेन्नई में भारी बारिश, कई जगह जलभराव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -