देशभर में मन रहा ईद-उल-अजहा
देशभर में मन रहा ईद-उल-अजहा
Share:

इंदौर : देशभर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह से ही देशभर के विभिन्न शहरों के ईदगाहों पर ईद की नमाज़ अता करने के लिए हजारों मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिदों में पहुंचे। इस दौरान ईद की विशेष नमाज़ अता की गई। नमाज़ के बाद सभी ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इंदौर में त्यौहार की मुख्य नमाज़ सदर बाजार ईदगाह में प्रातः 9.30 बजे अता हुई। देशभर में नमाज़ अता हुई और इसके बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईदउलअजहा का पर्व मनाया।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक अधिकारी ईदगाह पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि इस त्यौहार पर कुर्बानी देने का रिवाज़ है मगर धर्मावलंबियों के लिए कहा गया है कि यह त्यौहार भाईचारे, त्याग, समर्पण और इंसानियत का संदेश देता है। इसे लेकर कहा गया है कि यह त्यौहार ऐसा अवसर है जब अल्लाह, इबादत करने वालों के काफी नज़दीक होते हैं।

इस पर्व पर कुर्बान हुए बकरे के तीन भाग किए जाते हें। जिसमें एक स्वयं के लिए होता है तो दूसरा रिश्तेदार के लिए और तीसरा गरीबों के लिए होता है, जिस जानवर को कुर्बान किया जाता है उसे बड़ा एहतेराम करने की परंपरा है। कुर्बान होने वाले जानवर के हर बाल के बदले में नेकी लिखी जाती है। इस त्यौहार को मुस्लिमधर्मावलंबी खुदा की इबादत कर मनाते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -