Facebook पर औरतों को बताया बेवफा, अब है हवालात में
Facebook पर औरतों को बताया बेवफा, अब है हवालात में
Share:

काहिरा: खबर है की सोशलमीडिया साइट्स फेसबुक पर महिलाओ का अपमान करने के बाद जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पता चला है कि मिस्र में एक व्यक्ति को फेसबुक पर समृद्ध मिस्र की महिलाओं का अपमान करने और मनगढ़ंत बातें फैलाने के मामले में तीन साल की कारावास की सजा सुनाई गई है। यह आरोपी शख्स, अल-सॉब्की 'डायरी ऑफ ए क्रश्ड हसबैंड' नाम से फेसबुक पर एक व्यंग्यात्मक पेज चलाते हैं।

हाल में 'सीबीसी' चैनल पर शो के मेजबान खरी रमदान को दिए एक साक्षात्कार में अल-सॉब्की ने ऊपरी मिस्र की महिलाओं के चरित्र पर उंगली उठाते हुए कहा कि इस क्षेत्र की अधिकांश महिलाएं अपने पतियों के साथ फरेब करती हैं।

उन्होंने दावा किया कि करीब एक तिहाई महिलाएं अपने पतियों के प्रति वफादार नहीं होती हैं। इसके बाद उनकी हर जगह पर आलोचना होने लगी व बाद में अल-सॉब्की के हवाले से कहा गया कि उनका अपमान करने का इरादा नहीं था। उन्होंने दावा किया कि उनके बयान का गलत मतलब निकाल लिया गया।'  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -