जन्मदिन पर जरूर बनाए एगलेस ट्रफल केक, खाने वाले करेंगे तारीफ़
जन्मदिन पर जरूर बनाए एगलेस ट्रफल केक, खाने वाले करेंगे तारीफ़
Share:

अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो आज आप बना सकते हैं एगलेस ट्रफल केक। यह एगलेस ट्रफल केक  खाने में बेहतरीन लगेगी और इसे बनाने में भी आसानी होगी। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है एगलेस ट्रफल केक।

एगलेस ट्रफल केक बनाने के लिए सामग्री-
स्पन्ज के लिए :150 ml (मिली।) तेल
275 ग्राम चीनी
185 ग्राम मिल्क मेड
375 ग्राम दही
375 ग्राम मैदा
9 ग्राम बेकिंग सोडा
9 ग्राम बेकिंग पाउडर
शुगर सीरप के लिए :200 ग्राम चीनी
200 ml (मिली।) पानी
ट्रफल के लिए :500 ग्राम डार्क चॉकलेट
250 ग्राम फ्रेश क्रीम


एगलेस ट्रफल केक बनाने की विधि- सबसे पहले तेल को छोड़कर सभी सामग्री को मिलाकर फेंट लें। अब अंत में तेल डालकर मिलाएं। इसके बाद सांचों में डालें और 180 डिग्री पर 35-40 मिनट के लिए बेक करें। अब स्पन्ज को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।


ट्रफल के लिए : सबसे पहले डार्क चॉकलेट को काटकर एक बाउल में रखे और सॉसपैन में क्रीम उबाल लें और चॉकलेट के ऊपर डालें और चॉकलेट के पिघलने तक अच्छे से मिलाएं। अब ठंडा होने के लिए छोड़ दें।


शुगर सीरप के लिए : सीरप बनाने के लिए पानी और चीनी को उबाल लें। छान कर ठंडा होने के लिए रख दें। पूरा केक बनाएं। अब ठंडे को चुके स्पन्ज को तीन भागों में काट लें। इसके बाद केक बोर्ड पर केक की एक परत रखें और उस पर शुगर सीरप लगाएं। बची हुई लेयर के साथ भी यही प्रक्रीया दोहराएं। इसके बाद अब आखिर में ऊपरी भाग और किनारों को ट्रफल से कवर करें। ट्रफल को सेट होने के लिए छोड़ दें। अंत में ट्रफल को पिघला कर केक के ऊपर डालें और फ्रिज में रख दें।

घरवालों को खिलाये गार्लिक लच्छा पराठा, सभी करेंगे आपकी तारीफ

घर में सभी को पसंद आएगी कमलगट्टे की सब्जी, जानिए कैसे है बनाना

बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी मूंगफली चाट, बनाए इस तरह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -