अमेरिका में फंसी यह टीवी एक्ट्रेस शिक्षा प्रणाली को लेकर उठाए सवाल
अमेरिका में फंसी यह टीवी एक्ट्रेस शिक्षा प्रणाली को लेकर उठाए सवाल
Share:

कोरोना लॉकडाउन के चलते कई लोगों को बुरी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है। इसके अलावा इस दौरान कई सेलेब्स दूर-दराज जगहों पर फंसे हुए हैं। बात की जाए माहिका शर्मा की तो वो कई महीने से ही अमेरिका में है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वो इस समय भारत किसी भी स्थिति में नहीं लौटना नहीं चाहती हैं। इसके अलावा माहिका शर्मा को अपनी हेल्थ के साथ-साथ आसपास के लोगों की भी चिंता है और इसी वजह के चलते एक्ट्रेस को खुद को क्वारंटाइन में रखा हुआ है।इसके अलावा माहिका शर्मा कोरोना वायरस महामारी के दौरान यात्रा करके अपने परिवार, दोस्तों और अपने प्रियजनों की जिंदगी को खतरे में नहीं डालना चाहती हैं और इसी वजह के चलते उन्होंने अमेरिका में ही रहने का फैसला लिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की इस बीच माहिका शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वहीं माहिरा शर्मा ने हाल ही में कहा है कि शिक्षित भारत इस महामारी से और भी बेहतर तरीके से लड़ सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। वहीं एक्ट्रेस ने बताया है कि, 'भारत कोरोना वायरस की स्थिति से निपटने में और खूबसूरती से सक्षम होता। वहीं हमारे देश में एक बड़ी आबादी अनपढ़ और अशिक्षित है। शिक्षा न केवल डिग्री प्राप्त करने या बुनियादी ज्ञान रखने के बारे में है, बल्कि इसका सार कठिन परिस्थितियों को सही तरीके से संभालने और स्थिति को ठीक से समझने में भी है।' 

इसके साथ ही माहिका शर्मा ने आगे कहा कि, 'इस सिलसिले में सरकार युगों से प्रयास कर रही है, देश में माता-पिता अपने बच्चों को उचित शिक्षा नहीं दे रहे हैं। हमारे देश में माता-पिता, पढ़ाई पर ध्यान और महत्व नहीं देते हैं, और हम आज इस संकट का सामना कर रहे हैं, जो वास्तव में निराशाजनक है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान अमेरिका में फंसी माहिका शर्मा का मानना है कि इस महामारी से लड़ने के लिए देशवासियों को शिक्षित होना जरुरी था। आपकी जानकारी के लिए बता दें की एक्ट्रेस ने आगे बताया है कि, 'COVID-19 के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए भारतीय लोगों के लिए शिक्षा जरूरी थी और इसी के दम पर हम इस वायरस को मात दे सकते थे।'

पहली मुलाकात में काम्या पंजाबी को शलभ ने दिया था यह तोहफा

तारक मेहता का फेम मुनमुन दत्ता ने शूटिंग शुरू होने को पर कही यह बात

आकांक्षा पुरी के नाम से छुटकारा पाना चाहते हैं पारस, हटवाएंगे टैटू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -