नाज्का लाइंसः क्या है रहस्य इन लकीरो का?
नाज्का लाइंसः क्या है रहस्य इन लकीरो का?
Share:

आज हम आपको एक ऐसे रहस्य से रूबरू करेंगे जो सदियो से एक रहस्य बना हुआ है। दक्षिण अमेरिका के देश पेरु में नाज्का मरुस्थल में रहस्य से भरपूर संरचनाएं सदियो से संरक्षित है। ये संरचनाएं नाज्का संस्कृति की विरासत मानी जाती हैं। स्थापित मान्यता के अनुसार इस संरचना का कालक्रम 200 BCऔर 700 BC के मध्य का माना जाता है। इनके निर्माण से संबंधित का धार्मिक मान्यता के अनुसार तत्कालीन सभ्यता के लोग ये विश्वास करते थे कि आकाश से देवता इन्हें देख सकेंगे।

इस अनुमान की पुष्टि में वैज्ञानिको ने एक गुब्बारे का निर्माण भी किया उनका ये मानना था कि नाज्का संस्कृति के लोग ऐसे गुब्बारे बनाने में सक्षम थे, किन्तु उस काल में ऐसे किसी गुब्बारे के निर्माण करने का कोई प्रमाण नहीं मिलता। अगर ऐसा है तो ये बात ही नाज्का की इन लकीरों को रहस्यमयी बनाती है।

दरअसल, जिस ढंग से नाज्का की रेखाओं को बनाया गया है, वो आसमान से ही नहीं बल्कि अंतरिक्ष से भी नजर आती हैं। और ये रेखाएं समानांतर जमीन के ऊपरी सतह को खोदकर नीचे के पत्थर जो कि ऊपरी सतह से अलग दिखाई देते से बनाई गईं हैं। हर आकृति पूरी तरह से गणित ज्यामितिय आकृति और खगोलिय संरचनाओं को दर्शाति है। एक मान्यता ये भी है कि नाज्का सभ्यता के लोगो का संबंध एलियन्स यानी दूसरे ग्रहों के रहवासियों से भी था। इस मान्यता को मानने वाले लोग एक इंसान की आकृति का प्रमाण देते है जो एक स्पेस सूट पहनकर हाथ हिलाता हुआ दिखाई देता है।

इसके अलावा एक ऐसी संरचना को भी इस बात का प्रमाण मानते है जो किसी स्पेस शीप के उतरने के लिए बनाए गए रनवे की तरह दिखाई देती है। इसके लिए प्रमाण देते है कि ये नाज्का की रेखाएं एलियन्स को रास्ता दिखाने और अपने स्पेस शीप को सही तरिके से धरती पर उतारने के लिए किया गया था।

विश्व विरासत सूची में शामिल ये रचनायें जहाँ अभी भी कई रहस्यों को अपने में समेटे हुए हैं, इन आकृतियों का उद्देश्य चाहे जो भी रहा हो मगर एक सवाल तो मन में उत्पन्न कर ही देती हैं कि इन्हे क्यों और किस के लिए बनाया गया। इन बातों को हम जान पाये ये भविष्य में ही शायद संभव हो हम केवल यही आशा कर सकते है।

-- दीपेश मेहता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -