माल्या से बैंको का कर्ज वसूलने के लिए जब्त होगी संपत्ति
माल्या से बैंको का कर्ज वसूलने के लिए जब्त होगी संपत्ति
Share:

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय किसी भी हाल में शराब व्यवसायी विजय माल्या से कर्ज की रकम वसूलना चाहती है। इसके लिए ईडी माल्या की कर्ज के बराबर के मूल्य की संपत्ति को जब्त करने की तैयारी में है। ईडी ने इंटरपोल से भी मदद मांगी है। इंटरपोल से ईडी ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने को कहा है।

माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई को भी एक नोटिस भेजा गया है। इससे पहले ईडी ने माल्या की अलग-अलग कंपनियों में स्थित शेयर को फ्रीज करने की प्लानिंग की थी। यदि ईडी ऐसा करता तो माल्या किसी भी और कंपनी में निवेश नहीं कर पाते।

इसके ठीक एक दिन पहले ही भ्रिटिश सरकार ने माल्या को डिपोर्ट करने से इंकार कर दिया था। इशके पीछे ब्रिटिश सरकार द्वारा ये कहा गया कि उनके पास 1992 से ही ब्रिटेन का रेसीडेंसी परमिट है। माल्या पर देश के 17 बैंको का 9000 करोड़ रुपया बकाया है।

ईडी की टीम माल्या की संपत्तियों का पता लगाने में जुटी हुई है। ईडी उन कंपनियों का भी पता लगा रही है, जो फर्जी पते पर रजिस्टर्ड है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -