ग्रीस के आर्थिक संकट को लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की हो रही समीक्षा
ग्रीस के आर्थिक संकट को लेकर भारतीय अर्थव्यवस्था की हो रही समीक्षा
Share:

मुंबई : ग्रीस में उपजे आर्थिक संकट का असर वैश्विक स्तर पर भी पड़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि कुछ देशों में इसका असर कम होने की बात कही जा रही है, मगर संभावना जताई रही है कि भारत के वित्तीय बाजार में यह तबाही ला सकता है। वर्ष 2013 से यदि इसकी तुलना की जाए तो कहा जा रहा है कि इसका असर काफी सीमित होगा। ग्रीस में आर्थिक संकट गहराने और वहां के बैंकों को कुछ समय के लिए बंद किए जाने के बाद भारत में आर्थिक हालात को लेकर चर्चा की जा रही है। 

इस दौरान ग्रीस के आर्थिक हालात से भारत को होने वाले नकारात्मक असर का आंकलन किया जा रहा है। यही नहीं मामले में कहा गया है कि स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के ग्लोबल मार्केट्स रीजनल हैड मैनेजिंग डायरेक्टर अनंत नारायण द्वारा कहा गया है कि इस तरह का जोखिम डेट के साथ होता है। यही नहीं इक्विटी के साथ इस तरह का जोखिम नहीं होता है। मामले में कहा गया है कि इन्वेस्टमेंट एडवाईजर्स भारत पर निर्भर हैं।यदि वे इक्विटी शेयर बेचते भी हैं तो भी फंड इंडिया से बाहर नहीं जा सकता है। 

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन दोनों के पास काफी चुनौतियां हैं। हालात ये हैं कि राजकोषीय घाटा बढ़ गया है। फाॅरेक्स रिजर्व 355 अरब डाॅलर के रिकाॅर्ड हाई पर पहुंच गया है। यह घटकर काफी कम हो गया है। रूपए में जिस तरह की गिरावट आई है उसे संभालने के प्रयत्न किए जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -