नोटबंदी के बाद भी बेहतर भारत के आर्थिक हालात
नोटबंदी के बाद भी बेहतर भारत के आर्थिक हालात
Share:

नईदिल्ली। देश में हुए आर्थिक बदलावों और पाकिस्तान के साथ भारत के संबंधों सहित कई मसलों पर सर्वेक्षण एजेंसी ने लोगों से राय जाननी चाही। इस दौरान लोगों ने अलग-अलग मत दिए। लोगों ने विभिन्न मतों में 10 में से 8 लोगों ने नोटबंदी के निर्णय के बाद भी देश में आर्थिक दशा बेहतर रहने की बात कही है। सर्वेक्षण 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच हुआ था। जिसमें 2464 लोगों को शामिल किया गया था। सर्वेक्षण में शामिल हुए लोगों का कहना था कि, नोटबंदी से कुछ परेशानी जरूर हुई लेकिन, देश के आर्थिक हालात बेहतर थे।

जो सर्वेक्षण किया गया, उसके अनुसार कहा गया कि, 66 प्रतिशत लोगों ने आईएसआईएस को गंभीर खतरा माना है, 76 प्रतिशत लोगों का मानना था कि, आतंकवाद एक गंभीर परेशानी है। लोगों का मानना था कि, जम्मू कश्मीर राज्य में आर्थिक हालात बेहद खराब हो गए हैं।

कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों व स्थानीय लोगों के बीच, विवाद और झड़प के हालात देखने को मिले थे। उल्लेखनीय है कि, जम्मू कश्मीर राज्य में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की मौत के बाद, राज्य में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जिसके बाद, घाटी में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच, विवाद हो गए थे।

यहां हिंसा भड़क गई थी। सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा था। यह हिंसा इतनी फैली कि, कई दिनों तक हालात शांत नहीं हुए। यहां पत्थरबाजी जमकर हुई और स्कूलों में आगजनी तक हो गई। सर्वेक्षण में लोगों ने आतंकवाद को समाप्त करने की बात कही। अधिकांश लोगों का मत था कि जम्मू कश्मीर से सेना कम नहीं की जाना चाहिए।

पश्मीना शाॅल पर हुआ जीएसटी का असर

पुंछ में फायरिंग, पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन

मौसम की पहली बर्फबारी से श्रीनगर लेह नेशनल हाईवे बंद

घाटी में बीछी सफेद चादर, बर्फबारी और बारिश से यातायात प्रभावित

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -