इकोफ़्रेंड्ली बेंत फर्नीचर्स से सजाये घर
इकोफ़्रेंड्ली बेंत फर्नीचर्स से सजाये घर
Share:

बेंत कुदरत की एक अद्भुत देन है, बेंत एक प्रकार की लम्बी झाड़ी है जिसके तने बहुत मजबूत एवं लचीले होते हैं, इसके मजबूत और लचीले गुण के कारण ही ये फर्नीचर और गृह उपयोगी सामन बनाने के लिये आदर्श है। बैंत से फर्नीचर, टोकरी, छड़ियाँ, कलात्मक वस्तुएँ आदि बनायी जातीं हैं। भारत में इसका सदियों से प्रयोग होता आया है | बेंत से खूबसूरत फर्नीचर के अलावा गृह उपयोग की विविध वस्तुऐ बनती है| अगर आप अपने घर / ऑफिस के लिये इको - फ्रेंडली फर्नीचर्स लेना चाहते है, तो बैंत से बढ़िया कोई विकल्प नहीं | इनकी मजबूती , टिकाउपन , खूबसूरत कारीगरी और वाजिब दाम इन्हे हर दिल अज़ीज़ बनाते है | न केवल भारत में पूरे विश्व में बेंत फर्नीचर्स की मांग दिनों दिनों बढ़ती जा रही है |

जाने बैंत फर्नीचर्स के रख रखाव के कुछ उपाय, साथ ही स्लाइड में देखे बैंत के कुछ बेहतरीन गृहपयोगी सामान :-

1 बैंत फर्नीचर को साफ़करेने के लिये फाइबर झाड़ू या वैकुम क्लीनर का प्रयोग करे |

2 एक मग पानी में आधा निम्बू निचोड़कर स्पंज की सहयता से बेंत फर्नीचर्स पर फेरे , इससे बैंत पर लगी गन्दगी साफ होकर, बैंत की चमक बरकरार रहेगी |

3 एक मग पानी में लिक्विड सोप की कुछ बूंदे डालकर खंगाल ले और स्पंज की सहयता से बेंत फर्नीचर्स पर फेरे, फर्नीचर से मेल साफ हो जाएगा|

4 बैंत के फर्नीचर को पानी से पोछने के बाद हेयर ड्रायर से सुख लें , बैंत फर्नीचर को नमी न दें, सफाई के बाद धुप दिखा दें |

5 बैंत फर्नीचर को सीलन और कीड़ों से बचाने के लिये बैन फर्नीचर में कपूर एवम फिटकरी की छोटी टिक्किया रखे |

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -