रात में न करें दही का सेवन

गर्मियों के मौसम में दही का सेवन आपको बहुत ही लाभ प्रदान करता होगा। यही नहीं दही से आपके पेट को भी बड़ी राहत मिलती है। कई बार जब आपको अपच होता है तो आप दही का सेवन करते होंगे और आपको बड़ा आराम मिलता होगा मगर क्या आप जानते हैं दही का सेवन दिन चढ़ने के अनुसार किया जाए तो यह बेहद लाभप्रद होता है। दरअसल यदि रात में दही का सेवन किया जाए तो यह नुकसानदायक होता है। कहा गया है कि रात्रि में दही खाने से टांसिल्स की परेशानी, सर्दी, खांसी, सिर भारी होना आदि परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। दरअसल यह ठंडे प्रकृति का पदार्थ होता है। ऐसे में दही का सेवन काफी नुकसानदायक हो सकता है। 

हालांकि इसके सेवन से तुरंत कोई दुष्परिणाम सामने नहीं आता है लेकिन लंबे समय बाद इस तरह के दुष्परिणाम सामने आते हैं। दही का सेवन रात में किया जाए तो यह कफ विकार को अधिक बढ़ाता है। यही नहीं इससे शरीर की प्रकृति प्रभावित होती है। कई बार चिकित्सक को परीक्षण करवाने के बाद भी हम जल्द यह नहीं पता लगा सकते कि आखिर परेशानी किस वजह से हो रही है।

जिस कारण काफी तकलीफ होने लगती है। दही का प्रयोग लोग बाल धोने के लिए भी करते हैं लेकिन यहां भी यह ध्यान रखना होगा कि दही को बालों में अधिक देर तक अप्लाय नहीं करना चाहिए। बालों में दही लगा देने के बाद इसे साफ तरह से धो लेना चाहिए। और जल्द ही दही से बालों को छुड़ाना चाहिए। इसे लगाकर सोना भी नहीं चाहिए। ऐसे में सिर में बैक्टिरिया उत्पन्न होने का खतरा रहता है। 

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -