इन 6 फायदों के लिए रोजाना खाएं दही
इन 6 फायदों के लिए रोजाना खाएं दही
Share:

इस भीषण गर्मी में बाहर निकलने में भी हमे कई बार सोचना पड़ता है क्योकि गर्मियों के मौसम में लू लगने का खतरा बना रहता है। लेकिन काम के चलते हमे इस चिलचिलाती धूप में भी बाहर जाना पड़ता है. ऐसे में लू से बचने के लिए आपको दही को जरूर अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। क्योकि इसकी तासीर ठंडी होती है इसलिए यह आपके पेट को ठंड़ा रखता है और साथ ही खाने को जल्दी पचाने में मदद भी करता है। दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जो शरीर की कमियों को पूरा कर शरीर को तंदुरूस्त बनाने में मदद करते हैं। आप छोटे बच्चों को भी दही में चीनी मिलाकर सेवन करवा सकते हैं। 

आइये जानते हैं दही के फायदे

1. हड्डियां मजबूत - दही में कैल्शियम की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है और कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। दही के नियमित सेवन से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं.

2. कब्ज - आपको अगर अक्सर कब्ज की शिकायत रहती है तो ऐसे में आप दही का सेवन कर सकते हैं। दही में अजवाइन डाल कर खाने से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

3. इंफैक्शन - दही हर तरह के संक्रमण को खत्म करने में मदद करता है। अगर आपको गर्मी की वजह से किसी भी तरह का इंफैक्शन हुआ है तो ऐसे में दही का सेवन जरूर करें।

4. मुलायम त्वचा - दही सिर्फ अंदर से ही नहीं बल्कि बाहर से भी हमे फिट और तरोताज़ा रखता है. रोज इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी परेशानियां भी खत्म हो जाती है। यदि इसे केवल 20 मिनिट फेस पर लगाकर रखने के बाद धोएं तो फेस पर ग्लो भी बहुत आता है।

5. शरीर को ठंडक दें - दही की तासीर ठंडी होती है जो गर्मी के समय शरीर को काफी ठंडक प्रदान करता हैं। इसे आप लस्सी के रूप में भी पी सकते हैं। दही के सेवन से जहाँ हमे ठंडक मिलती है वहीं लू से बचाव भी हो जाता है.

6. कैंसर - रोजाना और नियमित रूप से दही खाने से आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने के चांस बहुत कम हो जाते हैं। दही को आप एक रामबाण औषधि भी कह सकते हैं।

चाय और कॉफी डिसाइड करेगी आपका प्रमोशन

4 चीज़ों के इस्तेमाल से झटपट ठीक करें मोच

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -