ठंड में हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये उपाय
ठंड में हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये उपाय
Share:

 

ठंड का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है। ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है और अब आने वाले समय में बहुत अधिक ठंड पड़ने लगेगी। ऐसे में बढ़ती ठिठुरन के साथ दिल का दौरा का खतरा भी बढ़ जाता है। जो लोग हृदय रोग से पीड़ित हैं उन्हें इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। जी दरअसल सर्दियों में तापमान में गिरावट के कारण हृदय की धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है। हालाँकि ठंड में हार्ट अटैक से कैसे बचें, यह हम आपको आज बताने जा रहे हैं।

सुबह और रात के समय तापमान सबसे कम होता है। इस वजह से इस समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। कम तापमान में बाहर रहने से हृदय प्रभावित हो सकता है और दौरे का खतरा बढ़ सकता है। अगर आपको इस समय बाहर जाना है तो आपको गर्म कपड़े पहनने चाहिए जिससे पूरा शरीर ढका रहे। इसी के साथ सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने की आदत बहुत से लोगों की होती है, लेकिन सर्दियों में सुबह-सुबह एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए. जी हाँ और अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो व्यायाम या किसी अन्य प्रकार का शारीरिक व्यायाम सुबह 7-8 बजे के बाद ही करना चाहिए। इसके अलावा देर शाम को भी व्यायाम से बचना चाहिए क्योंकि इससे हृदय स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

रोज पीना चाहिए एलोवेरा का जूस, होंगे ये फायदे

ठंड में शरीर का गर्म रहना भी जरूरी है, शरीर का तापमान बना रहे तो भी हार्ट अटैक के खतरे से बचा जा सकता है। सर्दियों में गर्म कपड़े पहनने चाहिए और धूम्रपान जैसी आदतों से बचना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना फायदेमंद माना जाता है। जी हाँ और अगर आप सर्दियों में रोजाना करीब 4 किमी पैदल चलते हैं तो आपका दिल स्वस्थ रहेगा।

सर्दी के मौसम में खान-पान पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन में ठंडे पदार्थों से परहेज करना चाहिए। फल और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे किसी भी मौसम में सप्लीमेंट्स से बचना चाहिए।

डैंड्रफ से लेकर बालों को सफ़ेद होने तक से बचाएंगा सरसों का तेल

सूखी खांसी से हैं परेशान तो आपके काम आएँगे ये घरेलू नुस्खे

दर्दभरी होती है मोच, इन उपायों से मिलेगा जल्द आराम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -