ईस्टर मृत्यू पर विजय का पर्व हैः फादर
ईस्टर मृत्यू पर विजय का पर्व हैः फादर
Share:

इलाहाबाद। रविवार को देश भर में इसाई समाज के लोगों ने ईस्टर का त्योहार मनाया। इस दौरान पत्थर गिरिजाघर में भी विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। प्रार्थना के बाद लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा सेंट जोसेफ कैथड्रल, ऑल सेंटस कैथिड्रल समेत शहर के सभी चर्च में स्पेशल प्रेयर हुई।

सेंट जोसेफ चर्च में शनिवार की रात 10 बजे ही ईश्वर की आराधना शुरु हुई, जो रविवार की सुबह पूरी हुई। लोगों ने इस दौरान एक-दूसरे के साथ ईस्टर एग भी बांटा। चर्च के पादरी ने बताया कि परमेश्वर पुत्र यीशु ने मृत्यु पर विजय पाई है। क्रूस पर चढ़ने के तीसरे दिन जीवित होना, असत्य, अन्याय, बुराई पर विजय पाने का संदेश देना है।

ईस्टर आशा और आनंद का पर्व है। क्रूस आराधना के बाद बाइबिल के अट्ठाइसवां अध्याय शुभ समाचार एक से दस पेज का पाठ एवं मनन किया गया। प्रार्थना सभा में साधना सदन के फादर लियो समेत चर्च से जुड़े फादर, सिस्टर व मसीही भी उपस्थित रहे। लखनऊ के एक अन्य पादरी ने कहा कि ईशा ने हमें मृत्यु पर विजय पाने का रास्ता बताया। ईस्टर मृत्यु पर विजय का पर्व है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -