इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, सामने आया लाइव Video
इंडोनेशिया में भूकंप ने मचाई तबाही, सामने आया लाइव Video
Share:

जकार्ता: पश्चिमी इंडोनेशिया में सोमवार (16 जनवरी) सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र समुद्र में था। भूकंप से कोई गंभीर क्षति या किसी के हताहत होने की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र आचे प्रांत के एक तटीय जिले सिंगकिल से 48 किमी दक्षिण-पूर्व में 48 किमी की गहराई पर था।

 

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने सुनामी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। इंडोनेशिया की आबादी 27 करोड़ से ज्यादा है। प्रशांत महासागर में ‘रिंग ऑफ फायर’ पर इसकी स्थिति की वजह से यहां भूकंप का खतरा अधिक रहता है। बता दें कि पश्चिम जावा के सियानजुर शहर में 21 नवंबर को आए 5.6 की तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 331 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 600 लोग जख्मी हुए थे। इससे पहले सुलावेसी में 2018 में आए भूकंप और सुनामी में लगभग 4,340 लोग मारे गए थे।

वहीं, 2004 में हिंद महासागर में एक अत्यंत ताकतवर भूकंप की वजह से सुनामी आने से एक दर्जन देशों में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान गई थी, जिनमें ज्यादातर लोग इंडोनेशिया के आचे प्रांत के थे।

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -