निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता
निकोबार में महसूस हुए भूकंप के झटके, 4.9 रही तीव्रता
Share:

हाल ही में एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल निकोबार द्वीप समूह में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 बताई जा रही है। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जी हाँ, वहीँ दूसरी तरफ नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक आज सुबह 7:02 बजे निकोबार द्वीप समूह थर्रा गया। जी हाँ लेकिन भूकंप के केंद्र की जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए।

हालाँकि अब तक इन भूकंप के झटकों में जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि हाल ही में लद्दाख में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। जी दरसल लद्दाख में भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.6 मैग्नीट्यूट मापी गई थी। वहीँ जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके बीते बुधवार को 10 बजकर 24 मिनट पर महसूस किये गए हैं और ये झटके करगिल से 328 किलोमीटर उत्तर में महसूस हुए। इसी के साथ आपको बता दें की पिछले महीने ही ताइवान की राजधानी ताइपे में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जी दरअसल राजधानी ताइपे के दक्षिण में करीब 182 किलोमीटर दूर भूकंप के जबर्दस्त झटके आए थे।

वहीँ भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसी के साथ हाल ही में जापान की राजधानी टोक्यो के नजदीक आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। जी हाँ और यहाँ भूकंप के चलते 2 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 88 घायल हो गए थे। यहाँ भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इस तरह से लगाया गया कि यहाँ की एक बुलेट ट्रेन पटरी से नीचे उतर गई और उस समय जापान के मौसम विभाग ने सुनामी की चेतावनी जारी की थी।

श्री राम आरती और रामाष्टक के पाठ से जीवन के भवसागर से पार हो जाते हैं मनुष्य

श्री राम की पूजा में भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना होंगे पाप के भागीदार

मनोकामना पूर्ति के लिए जरूर पढ़े श्री राम स्तुति

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -