सुनामी के बाद अब भूकंप की चपेट में इंडोनेशिया
सुनामी के बाद अब भूकंप की चपेट में इंडोनेशिया
Share:

जकार्ता : इंडोनेशिया अब भूकंप की चपेट में है। शुक्रवार को देश के पापुआ बारत प्रांत में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। अभी तक किसी के मरने या घायल होने की खबर नहीं है। एक के बाद एक प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहे देश में भूकंप से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। झटके महसूस होने पर स्थानीय वासियों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल कर इधर-उधर भागने लगे।

पाकिस्तान को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर, ये है मोदी सरकार का असर

26 कि.मी नीचे था केंद्र 

प्राप्त जानकारी अनुसार इंडोनेशिया आपदा प्रबंधन की माने तो, झटके करीब पांच मिनट तक महसूस किए गए। वैज्ञानिकों ने बताया कि भूकंप का केंद्र मानोक्वारी शहर में जमीन के 26 किलो मीटर नीचे थे। इस भूकंप से सुनामी के खतरे की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई। जानकारी के बता दें 'पेसेफिक रिग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित इंडोनेशिया भूकंप व ज्वालामुखी के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। 

मिस्त्र में पर्यटकों से भरी बस में हुआ बम धमाका, चार लोगों की दर्दनाक मौत

फिर मंडराया सुनामी का खतरा 

सूत्रों की माने तो इंडोनेशिया के पश्चिमी क्षेत्र में दोबारा सुनामी का खतरा इंडोनेशिया के पश्चिम में मौजूद सुंडा जलसंधि के तट पर फिर से सुनामी आने का खतरा मंडरा रहा है। शुक्रवार को इसकी चेतावनी दी गई। इसके बाद चालीस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। आपदा प्रबंधन एजेंसी ने स्थानीय वासियों और पर्यटकों को सुंडा के पास करीब एक किलोमीटर के क्षेत्र में जाने से मना किया है।

नहीं रहा द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे बुजुर्ग योद्धा, 112 साल की उम्र में हुआ निधन

ऐसा देश जहां महिला को अंडरगारमेंट्स पहनने पर मिलती है ऐसी सजा

4 मंजिले इस रहस्यमयी कुएं से हमेशा आती है रोशनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -