जापान के सबसे बड़े द्वीप पर एक घंटे में दो बार आया भूकंप
जापान के सबसे बड़े द्वीप पर एक घंटे में दो बार आया भूकंप
Share:

टोक्यो: आज सुबह जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशु द्वीप पर एक घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके आए हैं। हालाँकि, गनीमत यह रही की इन दोनों भूकंप में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। जापान की केंद्रीय मौसम एजेंसी द्वारा मंगलवार को ये जानकारी दी गई है। मौसम एजेंसी के मुताबिक, होंशु द्वीप के पूर्वी तट पर फुकुशिमा प्रान्त में स्थानीय समय के मुताबिक 12:17 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज की गई और बताया गया कि इसका केन्द्र 50 किलोमीटर की गहराई में स्थित था । जबकि भूकंप का दूसरा झटका होंशु द्वीप के पश्चिमी तट पर गिफु प्रान्त में आया, जिसकी तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 5.3 रिकॉर्ड की गई जबकि इसका केन्द्र 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। दोनों स्थानों से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अब तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। आपको बता दें कि इस कोरोना संकट के बीच विश्व की ये पहली प्राकृतिक आपदा नहीं है। इसके पहला, बीते दिन सोमवार, 18 मई को भारत के ओडिशा में चक्रवाती तूफ़ान अम्फान ने दस्तक दी है और उसके भी पहले 14 मई को फिलीपींस में चक्रवाती तूफान अम्बो आया था।

Gold : घरेलू बाजार में लुढ़का सोना, जानें क्या है नया दाम

Bharti Airtel : कंपनी को हुआ घाटा, वित्त वर्ष 2019-20 के आंकड़े रहे ​नकारात्मक

इन शहरों को साफ-सफाई के मामले में मिली 5 स्टार रेटिंग

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -