भूकंप से फिर थर्राई धरती - चीन में 4 मौत, अंडमान में भी मची हलचल
भूकंप से फिर थर्राई धरती - चीन में 4 मौत, अंडमान में भी मची हलचल
Share:

बीजिंग : नेपाल में भूकंप आने के बाद अब चीन पर भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में चीन के शिजियांग शहर में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान भूकंप की तीव्रता करीब 6.5 आंकी गई है। इस हादसे में करीब 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 48 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। मामले में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र उत्तरी अक्षांश में 37.5 डिग्री पर और उत्तरी अक्षांश में 78.2 डिग्री पर जमीन के बेहद नीचे रहा। माना जा रहा है कि हिमालयी क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल के कारण ऐसा हुआ है। हालांकि इस पर अभी रिसर्च की जा रही है। मगर प्रारंभिक तौर पर भूकंप का कारण इन हलचलों को ही माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह - सुबह 9 बजे जब लोग अपने काम पर जाने के लिए निकले और कुछ लोग नींद से जागकर उठे थे इसी दौरान भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। कुछ लोग खुले मैदानों में आकर बैठ गए। भूकंप आने के कारण होतन का एयरपोर्ट भी बंद कर दिया गया। यहां की सभी उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके अलावा भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह को लेकर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। माना जा रहा है कि अंडमान में भूकंप की तीव्रता करीब 4.2 रही हालांकि यहां किसी तरह के जान - माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -