जापान की राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, हिल गईं इमारतें, थम गया शहर
जापान की राजधानी टोक्यो में आया भूकंप, हिल गईं इमारतें, थम गया शहर
Share:

टोक्यो: जापान की राजधानी टोक्यो में शुक्रवार की सुबह को तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस भूकंप को वहां के महानगरीय क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किया गया. टोक्यो में इस भूकंप के आते ही पूरे शहर की इमारतों में अलार्म बजने लगे और शहर की गति थम गई। हालांकि किसी भी प्रकार की सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की गई है।

जापान भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। लेकिन हाल ही में नेपाल में आये भूकंप के बाद हर कोई डरा हुआ है। जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि सुबह स्थानीय समयानुसार 7 बजकर 41 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 4.6 थी।

भूकंप का केंद्र बिंदु टोक्यो की सीमा के दक्षिण में कावासाकी शहर में था. जिस प्रकार से नेपाल में विनाशकारी भूकंप आया था उससे जापान में भी लोगो के दिलो में डर समय हुआ है. टोक्यो में आए इस भूकंप के कारण  टोक्यो व ओदवारा के बीच बुलेट ट्रेन सेवा में थोड़ी देर के लिए बाधा उतपन्न हुई.    

  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -