अल सुबह भूकंप से कांप उठा राजस्थान, लोगों में फैली दहशत
अल सुबह भूकंप से कांप उठा राजस्थान, लोगों में फैली दहशत
Share:

जयपुर: राजस्थान के सीकर, अलवर, भरतपुर और आसपास के शहरों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। लोग डर के मारे  घरों से बाहर आ गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5 दर्ज की गई है, जिसका केंद्र पाकिस्तान में सिबी से 46 किमी दूर था। फिलहाल जान-माल के कोई नुकसान की खबर सामने नहींं आई है।  भूकंप का प्रभाव भारत और पाकिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान में भी देखने को मिला। 

VIDEO: क्या आप चाहते हैं हरा और भगवा एक हो जाए, इनेलो ने किया गठबंधन का इशारा

राजस्थान में सुबह लगभग 5.30 बजे सात सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। कुछ घरों में दरारें भी आई हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को निकोबार महाद्वीप में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 दर्ज की गई थी। इससे पहले गत 20 फरवरी को देश के विभिन्न हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र में भी हल्की तीव्रता के साथ भूकंप के झटके आए थे। महाराष्ट्र के पालघर में सुबह 10 बजकर 14 मिनिट में भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 2.9 थी।

क्यों आता है भूकंप ? 
दरअसल, पृथ्वी बारह टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है, जिसके भीतर तरल पदार्थ लावा के रूप में है। ये प्लेटें लावे के ऊपर तैर रही होती हैं। इनके टकराने से ही भूकंप आते हैं। टैक्‍टोनिक प्लेट्स अपने स्थान से हिलती रहती हैं और खिसकती भी हैं। प्रति वर्ष ये प्लेट्स लगभग 4 से 5 मिमी तक अपनी जगह से खिसक जाती हैं। इस कड़ी में कभी-कभी ये प्लेट्स एक-दूसरे से टकरा जाती हैं। जिनकी वजह से भूकंप आते हैं।

खबरें और भी:-

National Institute of Water Leprosy Agra में वैकेंसी, वेतन 1 लाख 25 हजार रु

बिना ATM के भी निकाल सकेंगे नकदी, SBI ने शुरू की ये सुविधा...

सात माह के उच्च स्तर पर पहुंचा, देश का विदेशी मुद्रा भंडार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -