निकोबार द्वीप समूह में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप
निकोबार द्वीप समूह में आया 6.0 तीव्रता का भूकंप
Share:

अंडमान निकोबार। भारत में भूकंप आने का क्रम अभी भी जारी है। होली के पर्व के बाद जब लोग अपने अपने कामों पर जाने के लिए निकले उसी दौरान यह जानकारी सामने आई कि निकोबार द्वीप समूह में शक्तिशाली भूकंप का अनुभव किया गया है। यह भूकंप निकोबार द्वीप समूह में प्रातः 08ः02 बजे अनुभव किया गया। भूकंप के झटकों का अनुभव होने के बाद लोग सुरक्षित क्षेत्रों की ओर भागने लगे। हालांकि अभी भूकंप से हताहत होने और जान - माल के किसी तरह के नुकसान का अनुमान नहीं है।

रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी जा रही है। भूकंप आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और वे सुरक्षित क्षेत्रों की ओर जाने लगे। हालांकि सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग घरों में थे। गौरतलब है कि 13 मार्च को जब देश होली के उत्साह में सराबोर था उसी दौरान राजस्थान के जालोर और सिरोही समेत उत्तरी गुजरात बनासकांठा जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप अनुभव किया गया। भूकंप को लेकर किसी तरह के जान माल के नुकसान का अनुमान नहीं है।

मगर भूकंप आने के बाद लोग बदहवास हो गए और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे। कुछ देर के लिए होली के रंग में भंग पड़ता नज़र आने लगा। मगर लोग मैदानी क्षेत्रों में गए और वहां कुछ देर तक बैठे रहे। गुजरात में अपराह्न 3.52 बजे भूकंप का अनुभव किया गया। गांधीनगर के इंस्टीट्युट आॅफ सीस्मोलाॅजिकल रिसर्च आईएसआर के अधिकारी ने कहा कि भूकंप का केंद्र दीसा से 32 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में बताया गया था।

भूकंप का अध्ययन करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों का दल भूकंप केंद्र पहुंचा था। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र धनेरा शहर के करीब सिया गांव में था। मगर भूकंप के कारण किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली।

फिलीपींस में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, 25 घायल

नेपाल में आया भूकंप, सहम उठे लोग

रूद्रप्रयाग में आया भूकंप, डोली धरती

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -