जापान में आया भूकंप, तीव्रता आंकी गई 6.7
जापान में आया भूकंप, तीव्रता आंकी गई 6.7
Share:

टोक्यो : उत्तरी जापान में होक्काइदो अपतटीय क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। इस मामले में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई है। भूकंप 12.30 बजे आया। 6.7 तीव्रता के इस भूकंप से किसी नुकसान की जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन इस भूकंप को बेहद गंभीर माना जा रहा है।

भूकंप को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप को लेकर गहन विश्लेषण किया जा रहा है। फिलहाल भूकंप को लेकर अन्य जानकारियां प्रेषित की जा रही हैं। विश्लेषक विश्वभर में तीव्र भूकंप आने के कारणों का अध्ययन कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में और भी भूकंप आ सकते हैं। ऐसे में जापान में प्रशासन और विश्लेषकों द्वारा सावधानी बरती जा रही है। एक बड़ी टेक्टोनिक प्लेट के अन्य प्लेट से टकराने के कारण इस भूकंप का कारण माना जा रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -