जापान में भूकंप से अब तक 29 लोगों की मौत
जापान में भूकंप से अब तक 29 लोगों की मौत
Share:

मिशाकी : जापान में बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से वहां की धरती के साथ लोगों के दिल भी दहल रहे है। जापान में 24 घंटे के भीतर दो बार आए भूकंप में अब तक 29 लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग अब भी मलबे में दबे हुए है। लाखों लोगों ने होटलों और जिम की लॉबियों में शरण ले रखी है।

सरकार द्वारा राहत और बचान कार्य लगातार जारी है। सरकारी आकंड़े के मुताबिक एक इमारत के ध्वस्त होने के बाद वहां सैकड़ों लोग दबे हो सकते है। इनके जिंदा बचे होने की संभावना नगण्य है। कुमामोतो शहर के पास स्थित अस्पताल को खाली करा दिया गया है।

कुमामोतो प्रांत के अधिकारी तोमोयुकी तनाका ने बताया कि मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार की रात को करब 1.25 में आए भूकंप की तीव्रता 7.3 थी। जिसमें 19 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोतो में जमीन से 7 किमी भीतर था।

इस भूकंप के बाद लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है, क्यों कि भूकंप की तीव्रता अधिक होने के कारण सुनामी आने का खतरा बढ़ गया है। लगातार दूसरे दिन आई भूकंप से लोग सहमे हुए है। गुरुवार को भी जापान में भूकंप का मंजर देखा गया था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी और 800 लोग बुरी तरह घायल हुए थे।

दक्षिणी जापान में आए इस जबरदस्त भूकंप की तीव्रता 6.5 थी। भूकंप से सैकड़ों मकान ध्वस्त हो गए। इस भूकंप से 10 हजार लोग प्रभावित हुए है। इस भूकंप में सबसे अधिक माशिकी शहर प्रभावित हुआ है। कुमामोतो प्रीफेक्चर आपदा प्रबंधन के अधिकारी तकायुकी तातसुशिता ने यह जानकारी दी।

जापान के मौसम विभाग की मानें तो भूकंप स्थानीय समयानुसार, रात 9.26 बजे आया। सबसे पहला झटका दक्षिणी जापान के कुमामोटो शहर में महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 6.5 थी। इसके आधे घंटे बाद 5.7 तीव्रता के झटके दोबारा से महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सेंदाई परमाणु ऊर्जा संयंत्र से 120 किमी उतर-पूर्व में पाया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -