जापान में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका
जापान में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की आशंका
Share:

टोक्यो : जापान में आज सुबह भूकंप का अनुभव हुआ। सुबह सवेरे जब जापान के लोग नींद से जागे तो हर ओर अफरा - तफरी का माहौल दिखाई दिया। कुछ लोग तो अपने परिजन को जगा रहे थे जबकि कुछ लोग टहलने निकले थे। ऐसे लोग खुले मैदानों की ओर चले गए। दरअसल देश के उत्तरी क्षेत्र मेें भूकंप के झटकों का अनुभव हुआ। इस दौरान करीब 6 लोग घायल हो गए। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 6.9 आंकी गई थी।

भूकंप को लेकर किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। मगर 6.9 तीव्रता के भूकंप को भयावह माना गया है। भूकंप का केंद्र फुकुशिमा के करीब जमीन के 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।  जापान की मौसम विभाग एजेंसी ने इस मामले की पुष्टि की। नाॅर्थ पैसिफिक कोस्टल क्षेत्र में सुनामी को लेकर चेतावनी जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011 में यहां पर परमाणु संयंत्र में हादसा हो गया था और हादसे के कारण यहां पर लीकेज हो गया था और एक गंभीर खतरा पैदा हो गया था।

मिली जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके टोक्यो में अनुभव किए गए। गौरतलब है कि यहां पर सुनामी का खतरा तक बना हुआ है। हालात ये रहे कि यहां पर लगभग एक मीटर की उंचाइ पर समुद्री लहरें उठती देखी गई हैं, जिसके बाद समुद्री क्षेत्र में जाने से लोगों को रोका जा रहा है। यदि सुनामी आती है तो काफी नुकसान हो सकता है। एहतियातन समुद्र के आसपास मौजूद परमाणु संयंत्रों को बंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में यहां पर जापान के फुकुशिमा में 9 की तीव्रता का भूकंप रिकाॅर्ड किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का कारण रिंग आॅफ फायर के क्षेत्र में काॅन्टिनेंटल के ही साथ ओशियनिक टेक्टाॅनिक प्लेट्स हैें। ये प्लेट्स आपस में टकरा रही हैं। ऐसे में कंपन क्षमता से अधिक होता है और इसी कारण भूकंप की स्थिति बनती है। समुद्र की सतह पर चट्टानों के टकराने के कारण पानी में कंपन्न होता है और भयावह समुद्री लहरें उठती हैं।

भूकंप के बाद सुनामी की चपेट में आया

उत्तर कोरिया का पांचवां सफल परमाणु परीक्षण, परीक्षण स्थल के नजदीक

इटली में भूकंप के कारण, 247 की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -