जापान में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप
जापान में आया 5.4 तीव्रता का भूकंप
Share:

टोक्यो : नेपाल, भारत, पाकिस्तान और अन्य क्षेत्रों में भूकंप आने के बाद अब जापान में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है। आज सुबह जापान में भूकंप से धरती हिल गई हालांकि यहां आया हुआ भूकंप हल्का माना जा रहा है, लेकिन भूकंप से महसूस हुए कंपन्न के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग भवनों से बाहर निकलकर मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने लगे। यही नहीं भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 5.4 आंकी गई। भूकंप का केंद्र टोक्यो बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार जापान मीटियोरोलाॅजिकल एजेंसी द्वारा कहा गया है कि भूकंप के पश्चात् सुनामी की संभावना पर निगरानी की गई लेकिन सुनामी की संभावना से इंकार कर दिया गया। कहा जा रहा है कि यह भूकंप 70 किलोमीटर की गहराई में आया। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप शक्तिशाली नहीं बताया गया मगर लोगों के घरों का सामान हिलने लगा। भूकंप से परमाणु संयंत्रों को नुकसान नहीं हुआ हालांकि भूकंप आने पर परमाणु संयंत्र बंद कर दिए गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -