इंडोनेशिया में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें जमींदोज
इंडोनेशिया में आया 6.4 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें जमींदोज
Share:

इंडोनेशिया : इंडोनेशिया के उत्तरी क्षेत्र में भूकंप के तेज़ झटकों से जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया। हालात ये थे कि कई ईमारतें जमींदोज़ हो गईं। भूकंप के कारण करीब 24 लोगों की जान चली गई। तो दूसरी ओर कुछ लोग मलबे में दब गए। भूकंप से उपजी आपदा को लेकर राहत और बचाव दल कार्य करने में लगा है। भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्कैल पर 6.4 आंका गया है।

भूकंप का अनुभव होने पर लोग अपने घर और अन्य क्षेत्रों से निकलकर मैदानी क्षेत्रों में आने लगे। भूकंप से कई महत्वपूर्ण ईमारतों को नुकसान हुआ और रिहायशी मकान तक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। आपदा से प्रभावितों को राहत शिविरों में रखा गया है। भूकंप को लेकर विशेषज्ञ निरीक्षण करने में लगे हैं।

गौरतलब है कि आचे प्रांत में वर्ष 2004 में भी भूकंप आया था। यह भूकंप बहुत विनाशकारी था और इसकी तीव्रता 9.2 थी। इस भूकंप से समुद्र में सुनामी लहरें भी उठी थीं। हालांकि इस बार जो भूकंप आया है उसे लेकर विशेषज्ञों ने सुनामी की आशंका से इन्कार किया है। मगर भूकंप के चलते कई ईमारतें ध्वस्त हो गईं।

उत्तराखण्ड में महसूस हुए भूकंप के झटके

बिहार के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके हुए महसूस

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -