Earthquake : इंडोनेशिया में आया जबरदस्त भूकंप
Earthquake : इंडोनेशिया में आया जबरदस्त भूकंप
Share:

जकार्ता : इंडोनेशिया के सुलावेसी के उत्तर क्षेत्र में तालौद द्ववीप में भूकंप के तेज़ झटकों का अनुभव हुआ। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण द्वारा कहा गया कि रात्रि 12 बजकर 38 मिनट पर भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.9 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र इंडोनेशियाई द्वीप मोलुका से 330 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। इसकी गहराई समुद्री सतह से 102 किलोमीटर नीचे मानी गई है।

हालांकि इन झटकों के बावजूद सुनामी की संभावना से इंकार किया गया है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के तेज़ झटकों का अनुभव किया गया। अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप के तीव्र झटकों का अनुभव भी किया गया। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया। रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 आंकी गई है।

भूकंप का केंद्र हिंदूकुश पर्वत के समीप अफगानिस्तान का जर्म शहर माना जा रहा है। इस शहर के पास करीब 32 किलोमीटर पर भूकंप का वास्तविक क्षेत्र माना गया है। हिंदूकुश में 2 जनवरी को भी भूकंप के झटकों का अनुभव हुआ था। दिल्ली - एनसीआर और कश्मीर से लेकर पाकिस्तान में झटकों का अनुभव किया गया।  

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.8 आंकी गई थी। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों द्वारा 4 जनवरी को पूर्वोत्तर भारत में भूकंप आने के बाद लोगों के बीच चेतावनी जारी कर दी गई। भूकंप का असर बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में माना गया था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -