भूकंप से हिली धरती, जान-माल के नुकसान का नहीं अनुमान
भूकंप से हिली धरती, जान-माल के नुकसान का नहीं अनुमान
Share:

सेंटियागो : चिली में भूकंप से धरती डोल उठी भूकंप आने से लोगों में हड़कंप मच गया। ऐसे में लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित क्षेत्रों में जाने लगे हालांकि रात्रि का समय होने से कुछ लोगों को भूकंप आने पर बाहर निकलने में समय भी लगा। मिली जानकारी के अनुसार चिली के मध्य क्षेत्र में 6.3 तीव्रता के भूकंप से सेंटियागो की इमारतें हिलने लगीं। भूकंप के चलते जान और माल के नुकसान की सूचना नहीं थी। अधिकारियों ने देश के लंबे समुद्र तट पर सुनामी आने की संभावना तो नहीं जताई लेकिन एहतियातन सभी बातों का ध्यान रखा गया है।

यूएस जियोलाॅजिकल सर्वे द्वारा यह कहा गया है कि भूकंप का केंद्र ओवाले से 25 मील पश्चिम में बताया गया था। भूकंप स्थानीय समय के अनुसार रात्रि 9.33 पर आया। इस तरह के भूकंप से सेंटियागो में इमारतें हिलने लगीं। चिली के आपात सेवा कार्यालय द्वारा कहा गया कि भूकंप आने से जान - माल के नुकसान की बात अभी पता नहीं चली है।

हालांकि सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। 6 की अधिक क्षमता वाले भूकंप के चलते लोगों को अलर्ट पर रखा गया है माना जा रहा है कि भूकंप के आॅफ्टर शाॅक्स भी आ सकते हैं तो दूसरी ओर राहत दल अब इस बात की खोज में लगा है कि कहीं डिज़ास्टर हुआ है या नहीं। भूकंप को लेकर विश्लेषक अपने कार्य में लग गए हैं।

दूसरी ओर नौसेना द्वारा जानकारी दी गई हे कि सुनामी जैसी किसी तरह की कोई चेतावनी नहीं है। चिली में अधिकांश समय भूकंप आते रहते हैं। यहां वर्ष 2010 में 8.8 तीव्रता के भूकंप के चलते सुनामी आई थी। जिसके कारण बड़े पैमाने पर जीवन की क्षति हुई थी। तो करीब 2 लाख से ज़्यादा रिहायशी मकान प्रभावित हुए थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -