8 लगातार भूकंप के झटकों से दहला अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
8 लगातार भूकंप के झटकों से दहला अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
Share:

नई दिल्ली : नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भी भूकंप के झटके थमने का नाम ही नही ले रहे है। एक बार फिर रविवार को भूकंप के झटकों से केंद्र शासित राज्य अंडमान व निकोबार द्वीप समूह दहल गया। इस बार इसकी तीव्रता 5 से 6 तक रही। कुल मिलाकर 8 झटकें रह-रह कर आते रहे। लेकिन गनीमत इतनी रही कि इसके बावजूद भी सुनामी के आसार नही है। भू विज्ञान विशेषज्ञों ने सुनामी की आशंका नही जताई है।

संबंधित मंत्रालय के अनुसार, पहला झटका दिन के 4.12 घंटे पर आया, जिसका मैग्नीट्यूड 5.2 मापा गया। भूकंप की गहराई 35-60 किमी रही। इसके कुछ मिनटों बाद ही पिर से झटके आए, जो कि क्रमशः 5 की तीव्रता के थे। तीसरा झटका शाम 5.24 घंटे और चौथा झटका करीब 6.54 घंटे पर आया।

इसके बाद भी कई और झटके रात 10.30 बजे तक आते रहे। इस साल अब तक क्रमशः 11 बार भूकंप के झटके आ चुके है, जिसकी औसत तीव्रता 7 रही है। अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, चिले, नेपाल व जापान सहित भारत में भी आ चुके है। इस विनाशकारी प्राकृतिक आपदा में हजारों लोगो की जानें भी गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -