भूकंप से फिर थर्राई अलास्का की धरती, तीव्रता रही 7.1
भूकंप से फिर थर्राई अलास्का की धरती, तीव्रता रही 7.1
Share:

एंकोरेज : अमेरिका के अलास्का में 7.1 तीव्रता का भूकंप आने के चलते क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। भूकंप के झटकों से आसपास की चीजें हिलती देख लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। अधिकांश लोग खुले मैदानों की ओर जाने लगे। लोग घबरा उठे। भूकंप के झटकों से अलमारियों और दीवारों पर रखा हुआ सामान गिरने लगा। भूकंप के झटकों के चलते कोई हताहत तो नहीं हुआ है लेकिन भूकंप बेहद तीव्र माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार केनाई में चार मकान भूकंप के चलते लगी आग या विस्फोटों में तबाह हो गए, लेकिन इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ। एंकोरेज के रहवासियों को भूकंप के झटके महसूस हुए। इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे। इस दौरान एंकोरेज और वाल्देज के पुलिस विभाग द्वारा कहा गया कि उन्हें किसी के भी घायल होने और बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है।

जियोलाॅजिकल सर्वे ने भी जानकारी देते हुए कहा कि भूकंप अलास्का के अनुसार देर रात 1.5 बजे यह भूकंप आया। भूकंप का केंद्र केनाई प्रायद्वीप में एंकर प्वाइंट से 85 किलोमीटर पश्चिम में रहा है। माना जा रहा है कि इस भूकंप के बाद आफ्टर शाॅक्स भी आ सकते हैं। इस भूकंप ने लोगों को बीते वर्ष अलेयूतियन द्वीपों पर आए भूकंप की याद दिलाई। इस भूकंप की तीव्रता 7.9 रही थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -