खतरे की घंटी : दो दिन में देश के पांच बड़े राज्यों में भूकंप के झटके
खतरे की घंटी : दो दिन में देश के पांच बड़े राज्यों में भूकंप के झटके
Share:

नई दिल्ली। कुछ समय पहले केरल तमिलनाडु समेत देश के अन्य कई राज्यों में भारी बारिश और भीषण बाढ़ ने भयंकर तबाही की थी। अब इन घटनाओं का असर कुछ कम हुआ ही था कि एक और बड़ी प्राकृतिक आपदा देश के लिए खतरा बन कर सामने आई है। देश के लिए चुनौती बन रही यह नयी आपदा भूकंप की आपदा है। पिछले दो दिनों में ही देश के  पांच बड़े राज्यों में भूकंप छोटे-बड़े कई झटके महसूस किये गए है। 

इंडोनेशिया में भूकंप का कहर, अब तक 555 की मौत, 1500 घायल


बुधवार याने आज सुबह देश के उत्तरी राज्य जम्मू एवं कश्मीर और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए थे जिसने पुरे प्रदेश को सहमा दिया था और अब इसके बाद बिहार और पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के भारी झटके महसूस किये गए है जिनका असर 20 से 30 सेकेंड तक महसूस किया गया था। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 नापी गई है। मौसम विभाग  के मुताबिक इस  भूकंप का केंद्र असम के कोकराझार में धरती की सतह से 10 किलोमीटर निचे था। इस भूकंप के शुरूआती झटके आते ही इलाके के लोग घबरा कर अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए थे। हालांकि इन झटकों से अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है लेकिन इतने काम समय में देश के विभिन्न राज्यों में आये यह झटके किसी गंभीर खतरे की और इशारा जरूर कर रहे है। 

जापान भूकंप : मृतकों की संख्या 40 हुई , बचाव कार्य जारी


 गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भी उत्तर प्रदेश के कई इलाको में भूकंप के झटके महसूस किये गए थे और  मौषम वैज्ञानिको ने आशंका जताई थी कि भी और बड़ा भूकंप आ सकता है।  दरअसल मौसम वैज्ञानिको का कहना है कि बदलती प्राकृतिक और जलवायु परिवर्तन की वजह से पृथ्वी की सतह के निचे टेक्टोनिक प्लेट्स में हलचल तेज हो गई है और अभी उत्तर प्रदेश समेत अन्य पडोसी राज्यों में अभी और भूकंप आने की भी आशंका है।


ख़बरें और भी 

भूकंप के झटके से हिल उठा हरियाणा और जम्मू-कश्मीर

इंदौर की सीमा नीमा ने जीता 'मिसेस इंडिया बेस्ट होम मेकर' अवार्ड

उत्तर प्रदेश : भारी बारिश के बाद अब भूकंप का कहर, दिल्ली में भी महसूस किए गए झटके

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -