अन्तरिक्ष से ऐसी दिखती है पृथ्वी, Chandrayaan 2 ने भेजी तस्वीरें
अन्तरिक्ष से ऐसी दिखती है पृथ्वी, Chandrayaan 2 ने भेजी तस्वीरें
Share:

जैसा कि आप जानते हैं  22 जुलाई को इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान लॉन्च किया. जानकारी के अनुसार, लैंडर-विक्रम 6 सितंबर को चांद पर पहुंचेगा और उसके बाद प्रज्ञान यथावत प्रयोग शुरू करेगा. इसके बाद हाल ही में चंद्रयान-2 से भेजी पृथ्वी की तस्वीरों को इसरो ने ट्विटर पर शेयर किया है. इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि अंतरिक्ष से पृथ्वी कैसी दिखती है. इन तस्वीरों को इसरो के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है जो चंद्रयान से भेजी गई हैं. 

इसरो के ट्विटर अकाउंट से चंद्रयान -2 की भेजी तस्वीरें शेयर की गई हैं. धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किलोमीटर है.

चंद्रमा की कक्षा में यान के पहुंचने के बाद ही विक्रम नाम का लैंडर कक्षा से अलग हो जाएगा. इसके साथ ही ऑर्बिटर चांद की सतह से 100 किलोमीटर की दूरी पर चक्कर लगाता रहेगा. वहीं 6 सितंबर को विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करेगा. 

बता दें कि तकनीकी खराबी आने के बाद चंद्रयान की लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ा दी गई थी. इसके बाद 22 जुलाई को इसरो ने सफलतापूर्वक चंद्रयान लॉन्च हुआ जिससे देशवासियों में खासा उत्साह देखा गया.

इसरो चीफ ने जानकारी दी थी कि तकनीकी खामी को दूर करने के साथ ही चंद्रयान 2 को प्रक्षेपित करने वाले जीएसएलवी मार्क 3 की प्रदर्शन क्षमता पहले के मुकाबले 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दी गई है. 

इसरो ने सफलतापूर्वक चौथी बार बदली चंद्रयान- 2 की कक्षा

चंद्रयान 2 ने भेजी पृथ्वी की ये खूबसूरत तस्वीरें!, जानें सच्चाई

इसरो ने कहा, चंद्रमा के और करीब पहुंचा ‘चंद्रयान 2’

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -