'पहले रेल में चाय बेचते थे, अब डिब्बे ही बेच दिए', CM मान का PM मोदी पर हमला
'पहले रेल में चाय बेचते थे, अब डिब्बे ही बेच दिए', CM मान का PM मोदी पर हमला
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) एवं भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर खुलकर आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले रेल के डिब्बे में चाय बेचते थे, उब उन्होंने रेल के डिब्बे ही बेच दिए। उन्होंने देश को सेल पर लगा रखा है। पोस्टर मामले को लेकर बोले कि लोकतंत्र में सबको पोस्टर लगाने का हक है। बड़े-बड़े अहंकारी आए और चले गए। 

वही आज ‘शहीदी दिवस’ पर भगवंत मान ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को याद किया। मुख्यमंत्रीमान भगत सिंह के पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी दी गई थी। उनकी शहादत को नमन करने लिए हर 23 मार्च को ‘शहीदी दिवस’ मनाया जाता है। 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में अजायब घर से लेकर शहीद भगत सिंह के घर तक 850 मीटर लंबी विरासती गली बनाने की घोषणा कर चुके है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि यह गली पंजाब के राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली योगदान को प्रदर्शित करेगी जिससे राज्य के युवाओं को प्रेरणा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा था कि 23 मार्च ही नहीं बल्कि हर एक दिन अन्याय, अत्याचार एवं उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई का प्रतीक है। देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सपनों का साकार करना उनकी सरकार का कर्तव्य है। 

'भ्रष्टाचार' के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर बरसे सीएम केजरीवाल, जानिए क्या कहा ?

'उर्दू में मन की बात..', मुस्लिमों तक पीएम मोदी की बात पहुँचाने के लिए भाजपा की नई पहल

बिहार भाजपा को मिला नया 'सम्राट', पार्टी ने राजस्थान, दिल्ली और ओडिशा में भी बनाए नए अध्यक्ष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -