4 या 5 अक्टूबर, जानिए कब मनाया जाएगा दशहरा और क्या है शुभ मुहूर्त?
4 या 5 अक्टूबर, जानिए कब मनाया जाएगा दशहरा और क्या है शुभ मुहूर्त?
Share:

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 26 सितंबर से हो रही है। जी हाँ और यह पर्व नौ दिनों तक रहने वाला है। वहीं शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है। जी दरअसल हिंदू धर्म में दशहरा यानी विजयादशमी के पर्व का विशेष महत्व होता है। ऐसे में पूरे भारत में इस पर्व को बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था और माता सीता को उसके चंगुल से आजाद किया था। उसी के बाद से हर साल दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं। आप सभी को बता दें कि इस बार दशहरा की सही तिथि को लेकर लोग अनुमान लगा रहे हैं लेकिन उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है। तो चलिए आज हम आपको दशहरा पर्व की सही तारीख और शुभ मुहूर्त बताते हैं।

हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। जी हाँ और पंचांग के अनुसार, इस साल दशमी तिथि 4 अक्टूबर 2022 को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू हो रही है। यह तिथि 05 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी।  ऐसा होने के चलते उदयातिथि के अनुसार विजयदशमी का पर्व 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा। 


दशहरा शुभ मुहूर्त -
दशमी तिथि की शुरुआत- 04 अक्टूबर 2022, दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से
दशमी तिथि समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 12 बजे 
श्रवण नक्षत्र प्रारंभ- 4 अक्टूबर 2022, रात 10 बजकर 51 मिनट से
श्रवण नक्षत्र समाप्ति- 5 अक्टूबर 2022, रात 09 बजकर15 मिनट तक
विजय मुहूर्त- 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक

एक ही थाली में खाना खाने से बर्बाद हो जाती है पति-पत्नी की जिंदगी

नवरात्रि में व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालन वरना रह जाएगा अधूरा

नवरात्रि शुरू होने से पहले जानिए 9 दिन माता को क्या-क्या लगाना है भोग?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -