दशहरे के दिन इन 3 चीजों के गुप्त दान से चमक उठेगी आपकी किस्मत
दशहरे के दिन इन 3 चीजों के गुप्त दान से चमक उठेगी आपकी किस्मत
Share:

हिंदू धर्म में दशहरा को बड़ा पर्व माना जाता है। जी दरअसल शारदीय नवरात्रि के बाद दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। इसको विजयादशमी का पर्व कहा जाता हैं क्‍योंकि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का और भगवान श्रीराम ने अहंकारी रावण का वध किया था। इस दिन अधर्म पर धर्म की जीत के लिए जश्न मनाया जाता है और रावण दहन किया जाता है। इसी के साथ अस्‍त्र-शस्‍त्रों और वाहनों की पूजा भी की जाती है। वहीं दशहरे के दिन किए गए टोटके, उपाय, दान और पूजा तेजी से असर दिखाते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दशहरे पर किन चीजों के दान से आपकी किस्मत बदल सकती है।

दशहरे पर करें इन चीजों का दान- दशहरे का दिन अपार सुख-समृद्धि दिलाने वाला है। इस वजह से इस दिन ऐसे काम करने चाहिए जिनसे मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती हैं। जी दरअसल दशहरे के दिन 3 चीजों का गुप्‍त दान करने से मां लक्ष्‍मी जल्‍दी प्रसन्‍न होती हैं। कहा जाता है दशहरे के दिन किसी भी मंदिर में नई झाड़ू दान करें। इसके अलावा रावण दहन के बाद अन्‍न, जल और कपड़े का गुप्‍त दान करें। जी हाँ क्योंकि ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी हमेशा मेहरबान रहती हैं और कभी भी रुपये-पैसे की कमी नहीं होने देती हैं।

इसके अलावा दशहरा को लेकर कुछ अन्‍य मान्‍यताएं भी हैं। जी दरअसल दशहरा के दिन सोना-चांदी, गाड़ी आदि कीमती चीजें खरीदना बहुत शुभ होता है। ऐसी मान्‍यता है इस दिन ये चीजें खरीदने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि रहती है। इसके अलावा दशहरा के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना और पान खाना भी बहुत शुभ माना जाता है।

अक्टूबर आने से पहले जानिए इस महीने में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट

त्योहारों से पहले आई बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान

दशहरा: रावण क्यों बना राक्षस, जानिए पूर्व जन्म में क्या श्राप दिया था ऋषि ने?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -