लड़के ने स्टेडियम में सबके सामने लड़की को किया प्रपोज, लेकिन मिला ऐसा रिएक्शन कि...
लड़के ने स्टेडियम में सबके सामने लड़की को किया प्रपोज, लेकिन मिला ऐसा रिएक्शन कि...
Share:

लड़की को अनूठे अंदाज में प्रपोज करना लड़के को भारी पड़ गया। लोगों कि भीड़ से भरे मैदान में लड़का घुटने के बल बैठ गया। जैसे ही उसने युवती को प्रपोज किया, तो लड़की कि ऐसी प्रतिक्रिया रही, जिसे देखकर हर कोई दंग है। लड़की की इस प्रतिक्रिया का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है, जिस पर लोग खूब कमेंट्स भी कर रहे है। 

वही ये केस यूएस के मैसाचुसेट्स में मौजूद पोलर पार्क का है। यहां पर माइनर लीग बेसबॉल गेम के चलते एक युवा जोड़े का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ये युवा जोड़ा स्टेडियम के विशाल पर्दे पर पहले तो चीयर करते हुए देखा गया। लड़का एवं लड़की दोनों ने ही अपनी पसंद की टीम का समर्थन करने के लिए उस टीम की टीशर्ट भी पहनी हुई थी। तत्पश्चात जो हुआ वो चौंका देने वाला है। दरअसल वीडियो में बताया गया कि लड़का अपने घुटनों पर नीचे बैठ जाता है तथा अंगूठी बताते हुए लड़की को प्रपोज करता है। 

इस बीच वहा बैठे व्यक्ति उस लड़के को चीयर कर रहे होते हैं, क्योंकि ये दृश्य बेहद ही प्यारा था। मगर इसके बाद लड़की की प्रतिक्रिया देख हर कोई दंग रह गया। इस रोमांटिक पल का रंग एकदम से फीका उस वक़्त पड़ गया, जब लड़की अचानक पीछे हटने लगती है। ये देख अनुमान लगाया जा सकता था कि शायद इस तरह प्रपोज किए जाने से लड़की का मूड बिगड़ गया था। लड़की स्टेज पर बहुत ही असहज सी महसूस करते हुए नजर आई। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि लड़की उस स्टेज से आगे की तरफ बढ़ती है तथा वहां खड़ी भीड़ से मार्ग देने के लिए बोलती है, इसके पश्चात् वह तेजी से वहां से दौड़ जाती है।

कोरोना संक्रमित शख्स के बच्चे की माँ बनना चाहती है महिला... हाई कोर्ट में पहुंचा मामला

मिनटों में चमकी उबर महिला ड्राइवर की किस्मत, बनी करोड़ों की मालकिन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डॉग द्वारा बनाई गई पेंटिंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -