तीरंदाजी की ट्रेनिंग के दौरान 15 वर्षीय बच्चे के गाल में जा घुसा तीर और फिर...
तीरंदाजी की ट्रेनिंग के दौरान 15 वर्षीय बच्चे के गाल में जा घुसा तीर और फिर...
Share:

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से कुछ ऐसा दृश्य सामने आया जिसे देखकर आप भी सिहर उठेंगे। दरअसल यहाँ एक बच्चे के चेहरे में तीर घुस गया। घटना अमरावती के दरियापुर तहसील में सरकारी क्रीडांगण का है। जहां तीर कमान का प्रशिक्षण आरम्भ था। इसी के चलते प्रशिक्षण ले रहे वेदांत डहालें के चेहरे पर आंख के पास तीर जा घुसा।

बच्चे की आयु 15 वर्ष है। बच्चा भी वहीं तीर कमान की ट्रेनिंग ले रहा था। ट्रेनिंग के चलते एक तीर ऐसा आया जो वेदांत के चेहरे के गाल में जा फंसा। तत्पश्चात, ग्राउंड में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वेदांत के साथी उसे दरियापुर के सरकारी चिकित्सालय लेकर गए। जहां चिकित्सक ने वेदांत के गाल में फंसे तीर को बड़े होशियारी एवं मुस्तैदी के साथ सही सलामत निकाला। 

तत्पश्चात, बच्चे की स्थिति फिलहाल स्थिर है। जहां तीर घुसा था, वहां अभी जख्म है, जिसपर चिकित्सक ने मरहम पट्टी कर दी है। डॉक्टर ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अब उसकी तबीयत स्थिर है। यह तीर उसके गाल में कैसा गया, यह जांच का विषय है। जिसकी जांच ग्राउंड के अफसर के मार्गदर्शन में होगी। यह मामला चिंताजनक है। वही इस मामले के सामने आते ही हर कोई हैरान है।

बिहार-MP में मिली विस्फोटक सामग्री, मचा हड़कंप

'हिन्दू हो तो हिंदुओं में ही शादी करो', श्रद्धा हत्याकांड पर बोली BJP सांसद

भारत में पनपने लगा 'तालिबान' ? जमा मस्जिद में अकेली लड़कियों की एंट्री पर लगा बैन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -