राजेंद्र नगर सीट से AAP ने दुर्गेश पाठक को दिया टिकट, संजय सिंह की भाजपा को चुनौती
राजेंद्र नगर सीट से AAP ने दुर्गेश पाठक को दिया टिकट, संजय सिंह की भाजपा को चुनौती
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव प्रस्तावित है। इस उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा के इस्तीफे से खाली हुई सीट से दुर्गेश पाठक को प्रत्याशी बनाया है। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से AAP के प्रत्याशी के नाम का ऐलान शनिवार को संजय सिंह ने किया है। AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से हमारे प्रत्याशी होंगे।

इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी पार्टी भाजपा को चुनौती भी दी। संजय सिंह ने कहा कि मैं आदेश गुप्ता से कहना चाहता हूं कि दिल्ली MCD के प्रभारी दुर्गेश पाठक राजेंद्र नगर में हैं। आइए, उनका सामना कीजिए। उल्लेखनीय है कि राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से राघव चड्ढा MLA थे। राघव चड्ढा ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। राघव चड्ढा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर 23 जून को उपचुनाव प्रस्तावित है। उपचुनाव के लिए पार्टी ने दुर्गेश पाठक को प्रभारी नियुक्त किया था। अब दुर्गेश पाठक को प्रत्याशी बना दिया गया है।

AAP ने राजेंद्र नगर उपचुनाव में बड़ी जीत का दावा किया है। पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि संगठन के स्तर पर कई सप्ताह से राजेंद्र नगर में तैयारी चल रही है। प्रतिदिन बैठकें हो रही हैं, पार्टी के नेता जनसंपर्क कर रहे हैं। राजेंद्र नगर उपचुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी मीटिंग की थी।

कभी नरम-कभी गरम.., लगातार बदल रहे राजस्थान की कांग्रेस सरकार के हाल

आरसीपी सिंह मामले में कूदे चिराग पासवान, कह डाली ये बड़ी बात

राधामोहन दास को मिल सकता है योगी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान, राजयसभा भेज सकती है भाजपा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -