आज है दुर्गा अष्टमी, यहाँ जानिए पूजा विधि और कथा
आज है दुर्गा अष्टमी, यहाँ जानिए पूजा विधि और कथा
Share:

आज दुर्गाष्टमी है। यह हर महीने मनाई जाती है और इसी के चलते इसे मासिक दुर्गाष्टमी कहा जाता है। जी दरअसल इस दिन व्रत रखने और पूजा करने का बहुत ही खास महत्व होते है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं दुर्गाष्टमी की पूजन विधि और कथा।

दुर्गाष्टमी की पूजन विधि- आज स्नान कर लें, और फिर पूजा के स्थान पर गंगाजल डालकर उसकी शुद्धि कर लें। अब लकड़ी के पाट पर लाल वस्त्र बिछाकर उस पर मां दुर्गा की प्रतिमा रखें। इसके बाद माता को अक्षत, सिन्दूर और लाल पुष्प अर्पित करें, प्रसाद के रूप में फल और मिठाई चढ़ाएं। अब धूप और दीपक जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें। इसके बाद मां की आरती करें। अब हाथ जोड़कर देवी से प्रार्थना करें, और माँ दुर्गा को खुश करें।

दुर्गा अष्टमी कथा- कहा जाता है सदियों पहले पृथ्वी पर असुर बहुत शक्तिशाली हो गए थे और वे स्वर्ग पर चढ़ाई करने लगे। उन्होंने कई देवताओं को मार डाला और स्वर्ग में तबाही मचा दी। इन सबमें सबसे शक्तिशाली असुर महिषासुर था। भगवान शिव, भगवान विष्णु और भगवान ब्रह्मा ने शक्ति स्वरूप देवी दुर्गा को बनाया। उस समय हर एक देवता ने देवी दुर्गा को विशेष हथियार प्रदान किया। इसके बाद आदिशक्ति दुर्गा ने पृथ्वी पर आकर असुरों का वध किया। मां दुर्गा ने महिषासुर की सेना के साथ युद्ध किया और अंत में उसे मार दिया। उसी दिन से दुर्गा अष्टमी का पर्व आरम्भ हुआ।

इतिहास में पहली बार टीवी पर 12 घंटे तक चलेगा रियलिटी शो का फिनाले, जानिए कैसे उठा सकते है आनंद

हैती में आया खतरनाक भूकंप, 300 से अधिक लोगों की गई जान

देश में घटी कोरोना संक्रमितों की संख्या लेकिन मृतकों के आंकड़े ने बढ़ाया खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -