चमत्कार: जन्मा अद्भुत बालक, मान रहे भगवान का अवतार
चमत्कार: जन्मा अद्भुत बालक, मान रहे भगवान का अवतार
Share:

ठुमका : झारखंड के दुमका स्थित रामगढ़ बाजार में रहने वाले एक परिवार में ऐस अद्भुत बालक ने जन्म लिया है, जिसके ’दर्शन’ करने के लिये न केवल क्षेत्र के लोग बल्कि आस पास इलाके की जनता भी पहुंच रही है। लोग इस बालक को भगवान का अवतार मान रहे है।

जानकारी के अनुसार इस अद्भुत बच्चे का जन्म अरूण कुंवर के परिवार में हुआ है। लेकिन जन्म के बाद से ही बच्चे की ख्याति दूर-दूर तक पहुंच गई है और लोग इसे देखने के लिये कुंवर के घर पहुंच रहे है।

कभी स्वास्तिक तो कभी त्रिशूल

बताया गया है कि बालक देखने में बहुत खूबसूरत है तथा उसके मस्तक पर हर दिन परिवर्तन देखा जा रहा है। परिजनों ने बताया कि जन्म के बाद से ही बच्चे के ललाट पर कभी त्रिशूल तो कभी स्वास्तिक दिखाई दे रहा है। ललाट के अलावा छाती व बाजू में भी दैवीय आकृति उभरने का दावा परिजनों की ओर से किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि उनके क्षेत्र में भगवान ने जन्म लिया है और वे बच्चे के रूप में भगवान के दर्शन कर धन्य हो गये है। बताया गया है कि बच्चे के शरीर पर उभरने वाली आकृतियां सुबह अलग होती है और शाम को अलग लेकिन रात होने के बाद ये आकृति खत्म हो जाती है और फिर सुबह होते ही आकृति फिर से उभरकर साफ तौर से सामने दिखाई देने लगती है।

'न आना इस देश...लाडो' की 'अम्माजी' का देखिये छिन्न-भिन्न अवतार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -