दिव्यांग लड़की से रेप, फोड़ी दोनों आंखें
दिव्यांग लड़की से रेप, फोड़ी दोनों आंखें
Share:

बिहार: हाल ही में एक अपराध का मामला सामने आया है जो आप सभी को हैरान कर देगा। इस मामले में दुष्कर्म को अंजाम दिया गया है लेकिन इस घटना में जो भी हुआ है वह आपको रुला देगा। इस मामले को बिहार के मधुबनी जिले का बताया है। यहाँ बीते मंगलवार को एक दरिंदे ने एक दिव्यांग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उसके उसकी दोनों आंखें भी फोड़ दी। बताया जा रहा है आरोपी ने लड़की की दोनों आंखों में लकड़ी की छड़ी दबा दी ताकि वह उसे पहचान ना सके। इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है 17 साल की लड़की का दुष्कर्म किया गया है और इस समय पीड़िता की हालत बहुत गंभीर है।

पीड़िता का इलाज मधुबनी जिला अस्पताल में चल रहा था लेकिन अब उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भेजा जा चुका है। इस मामले में दुष्कर्म पीड़िता को गूंगी बताया जा रहा है और इस घटना को उस समय का बताया जा रहा है जब पीड़िता हरलाखी गांव के पास मवेशी चराने के लिए खेतों में गई थी। उस दौरान ही आरोपी आया और लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया। उसके बाद उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गया। इस मामले के बारे में पीएचसी उमगांव में पीड़िता का इलाज करने वाले डॉक्टर अजीत कुमार सिंह का कहना है दुष्कर्म पीड़िता की हालत गंभीर है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि 'ऐसा लगता है कि उसकी एक आंख पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि दूसरी को गंभीर चोटें आई है।'

वहीँ हरलाखी पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रेम लाल पासवान का कहना है 'लक्ष्मी मुखिया के रूप में पहचाने गए संदिग्धों में से एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।' इस मामले के सामने आने के बाद गांव के लोगों में गुस्सा दिखाई दे रहा है और लोग आरोपी के पकड़े जाने के बारे में कह रहे हैं। इस मामले के बारे में पुलिस ने बताया है कि दुष्कर्म पीड़िता 10वीं की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करते हैं। अब पुलिस इस मामले की जांच में तेजी से लग चुकी है।

मकर संक्रांति से पहले गोरखपुर पहुंचे CM योगी, मंदिर में चढ़ाएंगे खिचड़ी

प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर निकली वेकेंसी, यहाँ करें आवेदन

राजस्थान में मिले कोरोना के नए मरीज, 3 संक्रमितों की हुई मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -