बारात लेकर पहुंची इस दुल्हन की एंट्री देख दंग रह गए दूल्हे के घर वाले
बारात लेकर पहुंची इस दुल्हन की एंट्री देख दंग रह गए दूल्हे के घर वाले
Share:

पुणे : बदलते समय में विचार भी बदलते नजर आते है दरअसल आजकल ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं जिनमें दूल्हा नहीं बल्कि दुल्हन बारात लेकर जाती हैं। अब ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर से भी सामने आया है। यहां दुल्हन बुधवार को 5 किमी बाइक चलाकर मंडप में बारात लेकर पहुंची। दुल्हन काला चश्मा लगाकर बारातियों के आगे चल रही थी। 

एक टिकट की कीमत में इस महिला ने किया 199 सीटों वाले प्लेन में अकेले सफर

कॉपीराइट सिर्फ लड़कों के पास नहीं

सूत्रों से मिली जानकारियों की माने तो दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन के पीछे-पीछे आ रहे थे। पूछे जाने पर दुल्हन ने बताया कि बारात लेकर जाने का कॉपीराइट सिर्फ लड़कों के पास नहीं है। दुल्हन के ऐसा करने पर बहुत से लोगों ने उसकी प्रशंसा की है। उसकी तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि दुल्हन ने ऐसा कर चुपचाप ब्याह दी जाने वाली बेटी के मिथक को तोड़ा है।

Video : दर्जनभर मेंढको ने अजगर की पीठ पर बैठकर की संवारी

बुलेट से पहुंची बारात

प्राप्त जानकारी अनुसार दुल्हन के परिवार का कहना है कि वह समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि आज के समय में लड़कियां कोई लड़कों से कम नहीं हैं। बता दें दुल्हन के पिता किसानी करते हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी ने बुलेट से बारात ले जाने की इच्छा जताई थी। किसी ने उसके फैसले पर आपत्ति नहीं जताई। लोगों ने भी उसकी काफी तारीफ की है।

ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने पुजारा को कहा 'रन मशीन'

अलग दिखने की चाह में मॉडल ने अपने इस अंग में पहले लोहे के छल्ले

शादी के कार्ड के जरिए मेहमानों से की मोदी को वोट देने की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -