मौसम के कारण कई इलाकों में बिगड़ी लहसुन की फसल
मौसम के कारण कई इलाकों में बिगड़ी लहसुन की फसल
Share:

इंदौर/ब्यूरो। लहसुन की कीमतों ने मालवा-निमाड़ सहित मध्यप्रदेश के किसानों को रुला दिया है। सबसे बड़े उत्पादक रतलाम, मंदसौर, नीमच, इंदौर की मंडियों में थोक में लहसुन 45 पैसे से 1 रुपए प्रति किलो खरीदा जा रहा है। इससे गुस्साए किसानों ने लहसुन लाना ही बंद कर दिया है। 8 दिन पहले मध्यप्रदेश में 61 हजार क्विंटल लहसुन आया था। 

यह 13 अगस्त को घटकर 3 हजार क्विंटल ही रह गया है। इसकी एक वजह त्योहार भी है लेकिन भाव नहीं मिलना ही बड़ा कारण है, यह किसान मानते हैं। देवी अहिल्या होल्कर फल व सब्जी मंडी (चोइथराम) के प्रभारी आरसी परमार ने बताया लहसुन का बंपर उत्पादन हुआ है। मौसम के कारण कई इलाकों में लहसुन की फसल बिगड़ गई है। वे कहते हैं कि इस कारण से खराब लहसुन के रेट्स नहीं मिल रहे हैं।

मालवा की पिपलिया की मंडी में 8 अगस्त को अधिकतम भाव 6201 रुपए क्विंटल रहा तो न्यूनतम भाव 51 रुपए क्विंटल रहा। आप इस अंतर से समझ सकते हैं कि खराब और अच्छे लहसुन की कीमतों में कितना बड़ा अंतर आ गया है। यही किसान के गुस्से का कारण है। जावरा मंडी तो और चौंकाती है। यहां जिस दिन अच्छा लहसुन 13 हजार 400 रुपए प्रति क्विंटल बिक जाता है, उसी दिन यहां एक किसान से 71 रुपए किलो के भाव से भी लहसुन खरीदा गया।
पिछले दिन के मध्यप्रदेश की मंडियों की पड़ताल करने पर पता चला कि दलोदा ऐसी मंडी है, जहां एक किसान से 45 रुपए क्विंटल में लहसुन खरीद लिया गया। यानी 45 पैसे प्रति किलो। ऐसा करने वाली यह इकलौती मंडी नहीं है। दलोदा के अलावा मनासा, मंदसौर, सैलाना, जावरा, सीहोर, सीतामऊ, शुजालपुर, मंदसौर, श्यामगढ़, रतलाम, महिदपुर, नीमच, नरसिंहगढ़, जावद, कालीपीपल, उज्जैन और इंदौर में भी 100 से लेकर 125 रुपए के आसपास लहसुन खरीदे गए हैं। यही किसानों के गुस्से की वजह बने। 

आप यह समझ गए होंगे कि जिस लहसुन की कीमत उसके आने जाने के भाड़े भी कम मिल रही है, तो ऐसा लहसुन मंडी लाया क्यों लाया जाता है। उससे ज्यादा बड़ा सवाल है, इसे खरीदा क्यों जाते हैं? दैनिक भास्कर ने इन सवालों के जवाब के लिए रतलाम, मंदसौर, इंदौर की मंडियों के दलालों और व्यापारियों से बातचीत की। उन्होंने नाम ने छापने की शर्त पर यह माना कि ऐसा लहसुन अच्छे लहसुन के साथ मिक्स कर दिया जाता है। यह मुनाफे की तरकीब है। एक और बात पता चली है कि इस तरह के लहसुन को इस्तेमाल गुजरात में भी होता है। इंदौर के लहसुन व्यापारी त्रिलोक सिंह तंवर बताते हैं कि ऐसे लहसुन से गुजरात में पेस्ट व पावडर बनता है। उसे सिंगापुर, मलेशिया हांगकांग, जापान सहित कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। दूसरा, इस बार गुजरात में भी लहसुन जमकर पैदा हुआ है, ऐसे में भी वहां एमपी के लहसुन की डिमांड घट गई है।

ज्ञानवापी केस: कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष पर लगाया जुर्माना, बार-बार कर रहे थे ये मांग

इलाज न करने के लिए डॉक्टर ने दिया ऐसा हवाला, सांप काटने के बाद नहीं बच सकी जान

ट्रम्प के भारत दौरे पर भी उतना खर्च नहीं हुआ, जितना कांग्रेस ने 'गैंगस्टर' को बचाने में कर दिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -