डीजे के तेज म्यूजिक के कारण गई युवक की जान, शादी में डांस करते-करते तोड़ा दम
डीजे के तेज म्यूजिक के कारण गई युवक की जान, शादी में डांस करते-करते तोड़ा दम
Share:

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में बारात में बजने वाले डीजे के तेज म्यूजिक से एक शख्स की मौत हो गई। बारात में डीजे की तेज आवाज के चलते वीडियो बनाते समय शख्स गश खाकर गिरा तो फिर उठ नहीं पाया। चिकित्सकों के अनुसार डीजे की तेज आवाज के कारण उसे दिल का दौरा पड़ा है। 

वही उज्जैन के पास अम्बोदिया डेम निवासी 18 वर्षीय लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में सम्मिलित होने ताजपुर आया था। विजय की बारात गांव में निकल रही थी तथा बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था। इस के चलते वह फ़ोन में वीडियो भी बना रहा था। तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया। चिकित्सकों ने उज्जैन पहुंचने पर लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। 

दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। चिकित्सालय के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के अनुसार, डीजे के तेज म्यूजिक के कारण ऐसा हुआ है। डॉक्टर ने कहा कि डीजे या अन्य बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूज़िक बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं। तय सीमा से अधिक डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है। इसका प्रभाव दिल और दिमाग दोनों पर हो सकता है।  

नागपुर-उमरेड़ हाइवे पर बड़ा हादसा, 7 लोगों की गई जान

नए कलर वेरिएंट के साथ लॉन्च की गई हुंडई क्रेटा

मात्र एक बार करना होगा इस स्कूटर को चार्ज, 300 KM तक की रेंज करेगी प्रदान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -