लता मंगेशकर के निधन से राजनीती जगत में पसरा मातम, CM नीतीश बोले- 'आने वाली पीढ़ियां...'
लता मंगेशकर के निधन से राजनीती जगत में पसरा मातम, CM नीतीश बोले- 'आने वाली पीढ़ियां...'
Share:

भारत की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में देहांत हो गया है। आप सभी को बता दें कि उनके हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आने के बाद देश के कोने-कोने में लता मंगेशकर के जल्द स्वस्थ होने के लिए यज्ञ किए गए, हालाँकि फिर भी स्वर कोकिला जिंदगी की जंग जीत न सकीं और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वह इस दुनिया में नहीं है। बता दें कि लता मंगेशकर को कोरोना हुआ था। हालांकि, कोरोना से वह ठीक हो गई थीं, मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।

वही लता मंगेशकर के निधन से देशभर में मातम पसर गया है, इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने 2 ट्वीट कर दुःख जताया, उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा- स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर जी का निधन दुःखद। स्व० लता मंगेशकर जी प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं। उन्हें भारत रत्न,पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वे राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा- आने वाली पीढ़ियां स्व० लता मंगेशकर जी को भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।

इसी के साथ चिराग पासवान ने भी दुःख जताया है उन्होंने ट्वीट कर लिखा- स्वर कोकिला’ 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उनका जाना देश की कला और संस्कृति जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों मे स्थान दें। ।।ॐ शांति।। साथ ही तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा- स्वर कोकिला, “भारत रत्न” आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर #लतादीदी की आत्मा को शांति प्रदान करें..!

क्या आप भी बनना चाहते हैं कांग्रेस उम्मीदवार? तो ऐसे करें आवेदन

'अगर शिक्षा के लिए हिजाब जरुरी, तो कांग्रेस शासित राज्यों में इसे अनिवार्य कर दें राहुल गांधी'

मोदी सरकार को टक्कर देने की कोशिश, संजय राउत ने बताया लोकसभा चुनाव में शिवसेना का प्लान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -